Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार आज जबरदस्त गिरावट के साथ बंद हुआ। आज Sensex 519 अंक की गिरावट के साथ 83,459.15 अंक के आस-पास बंद हुआ। वही, निफ्टी 165.70 अंक की गिरावट के साथ 25,597.65 अंक के आस-पास बंद हुआ।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में पावर ग्रिड, इटर्नल, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, मारुति और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाइटन, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 1,883.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने पिछले कारोबार में 3,516.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
एशिया के अन्य बाजारों का हाल
एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार में ज्यादातर सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.34% टूटकर 64.02 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। सेंसेक्स सोमवार को 39.78 अंक चढ़ा था जबकि निफ्टी में 41.25 अंक की तेजी थी।
म्यूचुअल फंड का मैजिक: सिर्फ 6 महीने में दिया 22% तक बंपर रिटर्न, ये है बेस्ट मिडकैप फंड्स की लिस्ट
किन वजहों से बाजार में आई गिरावट
आईटी शेयरों में दबाव
यूएस से कमजोर आर्थिक डेटा और फेड अधिकारियों के मिले-जुले बयानों से दिसंबर में दर कटौती की संभावना घट गई। इंफोसिस और टीसीएस जैसे स्टॉक्स में 1 फीसदी तक गिरावट रही, जिसने आईटी इंडेक्स पर दबाव बनाया।
ग्लोबल बाजार से कमजोर संकेत
एशियाई मार्केटों में मुनाफा वसूली देखी गई। Japan’s Nikkei 225, South Korea’s Kospi और China’s Shanghai Composite लाल निशान में रहे।
मुनाफा वसूली
टैक्स कटौती और अर्निंग्स आउटलुक में सुधार की उम्मीदों से पिछले कुछ दिनों में बाजार चढ़ा था। अब बाजार में मुनाफा वसूली दिख रही है।
