Share Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में आज तेजी के साथ शुरुआत हुई। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही हरे निशान पर खुले। निफ्टी 22 अंक की तेजी के साथ 24,916.55 अंक के आस-पास खुला। वहीं, सेंसेक्स 67.62 अंक की तेजी के साथ 81,274.79 अंक के आस-पास खुला।
शुरुआती सौदों के बाद भी दोनों बाजारों में तेजी जारी रही। सेंसेक्स 170.85 अंक की बढ़त के साथ 81,376.75 अंक पर और निफ्टी 50.40 अंक चढ़कर 24,944.30 अंक पर कारोबार करने लगा।
कौन है देश की सबसे अमीर एक्ट्रेस? आईपीएल टीम से रियल एस्टेट तक… ₹7790 करोड़ की हैं मालकिन
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और इटर्नल प्रमुख के शेयर लाभ में रहे। हालांकि, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 फायदे में रहा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.44% की बढ़त के साथ 65.46 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,583.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुए थे शेयर बाजार
शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025 को सेंसेक्स 223.86 अंक की तेजी के साथ 81,207.17 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 57.95 अंक की तेजी साथ 24,894.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को एनएसई पर 3,185 शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 2,142 शेयर तेजी, 960 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा 83 शेयरों के रेट में कोई अंतर नहीं आया। शुक्रवार को टाटा स्टील, पावर ग्रिड कॉर्प, हिंडाल्को , एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा के शेयर टॉप गेनर और मैक्स हेल्थकेयर, कोल इंडिया, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, सन फार्मा टॉप लूजर रहे।