PM Modi in Blair House: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूनाइटेड स्टेट्स पहुंच चुके हैं और अब सबकी निगाहें उनके इस दौरे पर बनी हुई हैं। पीएम मोदी के अमेरिका पहुंचने पर अमरीकी-भारतीय निवासियों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। भारतीय मूल के लोगों का पीएम ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। पीएम अपने यूएस दौरे पर वॉशिंगटन स्थित मशहूर ब्लेयर हाउस में रुकेंगे। Blair House को दुनिया का सबसे एक्सक्लूसिव गेस्ट हाउस माना जाता है।
पीएम नरेंद्र मोदी के पहुंचने से पहले ही ब्लेयर हाउस में अमेरिकी झंडे की जगह भारतीय तिरंगे को लगाया गया। इस कूटनीतिक दौरे के महत्व को दिखाने के साथ-साथ यह भारत-अमेरिकी संबंधों पर भी प्रकाश डालता है।
Blair House से जुड़ी खास बातें
-व्हाइट हाउस के सामने Pennsylvania Avenue में बना Blair House एक ऐतिहासिक इमारत है। यह गेस्टहाउस साल 1824 में बना था।
-अब तक के इतिहास में, ब्लेयर हाउस ने कई देशों के राष्ट्रपति मेहमानों की मेजबानी की है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, निकित ख्रुश्चेव और मार्गरेट थैचर जैसे राष्ट्रपति यहां मेहमान बनकर रुक चुके हैं। जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी जैसे भारतीय प्रधानमंत्री भी यहां अतिथि रहे हैं।
-70,000 स्क्वायर फीट से ज्यादा बड़े एरिया में फैली यह प्रॉपर्टी साल 1942 में राष्ट्रपत फ्रैंकलिन रूजवेल्ट ने खरीदी थी।
-ब्लेयर हाउस में चार इंटरकनेक्टेड टाउनहाउस हैं जिनमें 119 कमरे हैं, जिनमें 14 गेस्ट बेडरूम, 35 बाथरूम और 3 फॉर्मल डाइनिंग रूम हैं।
-वास्तुकला का यह उत्कृष्ट नमूना 1830 के दशक से अपने मेहमानों को आलीशान आतिथ्य ऑफर कर रहा है।
पीएम मोदी का अमेरिकी दौरा
अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के न्यौते पर पीएम मोदी आज (13 फरवरी 2025) को अमेरिका पहुंचे हैं। डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति के तौर पर यह दूसरा कार्यकाल है। दोनों देशों के बीच, AIऔर सिविल न्यूक्लियर एनर्ज पर साझेदारी की योजना है। इसके अलावा दोनों देशों के नेताओं के बीच यूएस में अवैध अप्रवासियों पर होने वाली कार्रवाई पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।