Parliament Budget Session 2026 LIVE Updates: संसद का बजट सत्र 28 जनवरी (बुधवार) से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अभिभाषण के साथ शुरू हो रहा है। दो चरणों में होने वाला यह सत्र 2 अप्रैल तक चलेगा, इसमें कुल 30 बैठकें होंगी। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा।
पिछले बजट में सरकार ने 12 लाख रुपये तक की इनकम को टैक्स फ्री कर मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी थी। अब कारोबारी, किसानों, टैक्सपेयर्स और युवा,हर किसी की नजर इस बात पर है कि उनके लिए इस बार बजट में क्या नया निकलकर आता है।
बजट 2026 से जुड़ी अहम जानकारी
कब आएगा इकोनॉमिक सर्वे?
29 जनवरी को इकोनॉमिक सर्वे 2026-27 पेश किया जाएगा। इसे मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन संसद के दोनों सदनों में रखेंगे।
कब पेश होगा बजट?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा।
बजट सत्र कब से कब तक चलेगा?
संसद का बजट सत्र 28 जनवरी 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा।
बजट लाइव कहां और कैसे देखें?
आप बजट का लाइव संसद टीवी और दूरदर्शन, यूट्यूब पर संसद टीवी, DD और PIB चैनल पर देख सकते हैं इसके साथ ही आपको जनसत्ता.कॉम पर हर बड़े एलान पर पल-पल की जानकारी मिलती रहेगी।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भारतीय रेल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए असम के कामाख्या और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच हाल ही में शुरू की गई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सराहना की और इसे भारतीय रेल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। राष्ट्रपति ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग की सेवा करने वाली भारतीय रेल 100 प्रतिशत विद्युतीकरण के लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच चुकी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए असम के कामाख्या और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच हाल ही में शुरू की गई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सराहना की और इसे भारतीय रेल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा एक ऐतिहासिक सफर की शुरुआत: राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा एक ऐतिहासिक सफर की शुरुआत है। संसद के बजट सत्र के पहले दिन, दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि अंतरिक्ष पर्यटन अब भारतीयों की पहुंच में आता जा रहा है।
उन्होंने कहा, “शुभांशु शुक्ला का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) तक पहुंचना एक ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत है। आने वाले वर्षों में भारत अपना स्वयं का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।” राष्ट्रपति ने कहा कि देश पूरे उत्साह के साथ गगनयान मिशन पर काम कर रहा है। इस दौरान लोकसभा कक्ष में मौजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं ने मेजें थपथपाकर प्रतिक्रिया दी। शुभांशु शुक्ला ने पिछले वर्ष जून-जुलाई में आईएसएस पर 18 दिनों का मिशन पूरा किया था और वह इस कक्षीय प्रयोगशाला तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। इससे पहले वर्ष 1984 में अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने सोवियत संघ के अंतरिक्ष स्टेशन सैल्यूट-7 से अंतरिक्ष की यात्रा की थी।
संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण
गुलामी के कालखंड में मैकाले के षड्यंत्रों ने भारत के लोगों में हीनभावना करने का काम किया था, आजादी के बाद पहली बार आज सरकार ने उसे तोड़ने का काम किया है : राष्ट्रपति मुर्मू।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत के पराक्रम को दिखाया
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत के पराक्रम को दिखाया, सरकार ने संदेश दिया कि किसी भी आतंकवादी हमले पर निर्णायक कार्रवाई की जाएगी : राष्ट्रपति मुर्मू।
माओवादी आतंक की चुनौती कम हुई
सरकार की नीतियों के अनुरूप सुरक्षा बलों ने माओवादी उग्रवाद पर भी निर्णायक कार्रवाई की है; आज माओवादी आतंक की चुनौती 126 जिलों से घटकर केवल 8 जिलों तक सिमट गई है और इनमें भी तीन जिले ही गंभीर रूप से प्रभावित हैं: राष्ट्रपति मुर्मू।
‘विकसित भारत-जी राम जी कानून' का जिक्र
राष्ट्रपति ने ग्रामीण क्षेत्र में विकास और रोजगार के लिए ‘विकसित भारत-जी राम जी कानून’ बनाये जाने का उल्लेख किया, विपक्षी सदस्यों ने विरोध दर्ज कराते हुए हंगामा और नारेबाजी की।
खुशहाल किसान विकसित भारत की पहली प्राथमिकता
सरकार खुशहाल किसान को विकसित भारत की पहली प्राथमिकता के रूप में देखती है, इसी भावना के साथ सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की: राष्ट्रपति।
Parliament Budget Session 2026 LIVE Updates: संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण
पिछले 11 वर्षों में अनुसूचित जाति के लाखों छात्रों को 42 हजार करोड़ रुपये से अधिक की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति दी गई है: मुर्मू
Parliament Budget Session 2026 LIVE Updates: एफटीए से सेवा और विनिर्माण क्षेत्र को गति मिलेगी
यूरोपीय संघ के साथ एफटीए से सेवा और विनिर्माण क्षेत्र को गति मिलेगी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद की संयुक्त बैठक में कहा।
युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
यूरोपीय संघ के साथ एफटीए से सेवा और विनिर्माण क्षेत्र को गति मिलेगी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद की संयुक्त बैठक में कहा।
‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ की गति तेज कर रही सरकार
विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धि के लिए सरकार ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ की गति को तेज कर रही है : राष्ट्रपति मुर्मू
एक-एक पाई भारत के विकास में खर्च हो रही: राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘पिछले 10-11 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में अपनी नींव मजबूत की है। यह वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य का मजबूत आधार है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार के तीसरे कार्यकाल में गरीबों को सशक्त बनाने का अभियान तेज हुआ है। राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार सच्चे सामाजिक न्याय के लिए समर्पित है और इसी का नतीजा है कि एक दशक में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।
मुर्मू ने इस बात का उल्लेख किया कि 2014 तक सिर्फ 25 करोड़ लोगों को ही सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलता था, लेकिन आज 95 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा का कवच मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और घोटाला से मुक्त प्रशासन देने में सफल रही है जिससे एक-एक पाई भारत के विकास में खर्च हो रही है। उन्होंने इस बात का उल्लेख भी किया कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरा होने के मौके पर पिछले सत्र में संसद के दोनों सदनों में विशेष चर्चा हुई।
भाषा
Parliament Budget Session 2026 LIVE Updates: ‘सबका साथ, सबका विकास’ का दृष्टिकोण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार सच्चे सामाजिक न्याय के लिए समर्पित है तथा ‘सबका साथ, सबका विकास’ का दृष्टिकोण हर नागरिक के जीवन में बदलाव ला रहा है। उन्होंने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि पारदर्शिता और ईमानदारी व्यवस्थाओं को मजबूत बना रही है तथा पौने सात लाख करोड़ रुपये प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से लोगों तक पहुंचाये गये हैं।
सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों से निपटने में सफल रही: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों से निपटने में सफल रही है, सरकारी धन का उचित इस्तेमाल किया जा रहा है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
Parliament Budget Session 2026 LIVE Updates: देश के करीब 95 करोड़ नागरिकों को मिल रहे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ
सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ अब देश के करीब 95 करोड़ नागरिकों को मिल रहे हैं : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
शुभांशु शुक्ला का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचना एक ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत: राष्ट्रपति मुर्मू
भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचना एक ऐतिहासिक यात्रा का आरंभ है: राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद के बजट सत्र से पहले अपने अभिभाषण में कहा।
पिछले वर्ष में भारत ने रिकॉर्ड साढ़े तीन सौ मिलियन टन अनाज का उत्पादन किया है, हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश भी बना है: राष्ट्रपति मुर्मू
Parliament Budget Session 2026 LIVE Updates: राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण
मिशन मोड में चलाए गए अभियान के कारण जापानी इंसेफेलाइटिस जैसे रोगों की रोकथाम की जा सकी है: मुर्मू
Parliament Budget Session 2026 LIVE Updates: बजट पर आरबीआई गवर्नर
आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा - भारतीय अर्थव्यवस्था को अधिक जुझारू बनाने के लिए बजट 2026-27 के दीर्घकालिक दृष्टिकोण पर केंद्रित होने की आवश्यकता है।
Parliament Budget Session 2026 LIVE Updates: सरकार सामाजिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: राष्ट्रपति
मेरी सरकार दलितों, वंचितों, पिछड़ों और जनजातियों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। यह सरकार सामाजिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है- राष्ट्रपति मुर्मू ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा
2047 तक विकसित भारत की यात्रा का बहुत बड़ा आधार है साल 2026
यह वर्ष 2047 तक विकसित भारत की यात्रा का बहुत बड़ा आधार है: राष्ट्रपति मुर्मू ने अभिभाषण में कहा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण यहां देखें लाइव
Parliament Budget Session 2026 LIVE Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना अभिभाषण शुरू किया।
संसद पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
बजट सत्र का आगाज आज
संसद का बजट सत्र आज यानी बुधवार से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अभिभाषण के साथ शुरू हो रहा है। यह सत्र 2 अप्रैल तक चलेगा।
