Gautam Adani replaces mukesh ambani as india’s richest person: अडानी ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब देश के सबसे रईस शख्स बन गए हैं। जी हां, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी को अडानी ने पीछे छोड़ दिया है। Hurun India Rich List के मुताबिक, अडानी ग्रुप के फाउंडर की नेट वर्थ अब 11.6 लाख करोड़ रुपये हो चुकी है। अडानी को सबसे अमीर व्यक्तियों की इस लिस्ट में नंबर 1 जगह मिली है जबकि मुकेश अंबानी फिसलकर नंबर दो पर पहुंच गए हैं।

हुरुन इंडिया के मुताबिक, गौतम अडानी की संपत्ति में पिछले साल की तुलना में इस साल 95 फीसदी का तगड़ा उछाल आया है। जिसके बाद उनकी नेट वर्थ 11.6 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है। वहीं मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 25 प्रतिशत इस साल बढ़ी है और फिलहाल 10.14 लाख करोड़ रुपये है।

अब एशिया के सबसे अमीर शख्स नहीं मुकेश अंबानी, अडानी-टाटा नहीं इस अरबपति ने छीन लिया ताज, जानें कौन है वो

गौर करने वाली बात है कि पिछले साल यानी 2023 में Hurun India Rich List में अडानी की संपत्ति में 57 फीसदी की भारी गिरावट दिखाई गई थी। और उनकी नेट वर्थ सिर्फ 4.74 लाख करोड़ रुपये रह गई थी। बता दें कि जनवरी 2023 में अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर लगाए गए कई गंभीर आरोपों के बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। हालांकि, अडानी ग्रुप ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया था।

Reliance AGM: मुकेश अंबानी ने दिया रिलायंस शेयरधारकों को बड़ा तोहफा, हर शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर

हुरुन इंडिया की लिस्ट के मुताबिक, HCL के संस्थापक शिव नाडर तीसरे सबसे रईस शख्स हैं और उनकी नेट वर्थ 3.14 लाख करोड़ रुपये है। जबकि साइरस पूनावाला 2.89 लाख करोड़ रुपये की नेट वर्थ के साथ चौथे नंबर पर खिसक गए हैं।

पिछले साल यानी 2023 में मुकेश अंबानी 8.08 लाख करोड़ रुपये की नेट वर्थ के साथ सबसे अमीर भारतीय चुने गए थे। हुरुन ने साल 2014 के एडिशन में अडानी को पहली बार देश के सर्वाधिक 10 अमीर लोगों की सूची में रखा था। उस बार वह 44,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सूची में 10वें स्थान पर रहे थे। सन फार्मास्युटिकल्स के दिलीप सांघवी ने सूची में एक स्थान का सुधार करते हुए 2.50 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए।

जोहो की राधा वेम्बू देश की सबसे अमीर महिला

जोहो की राधा वेम्बू 47,500 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ अपने दम पर अमीर बनी महिलाओं में शीर्ष स्थान पर हैं जबकि जेप्टो के सह-संस्थापक कैवल्य वोहरा और आदित पालिचा क्रमशः 3,600 करोड़ रुपये और 4,300 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सूची में सबसे कम उम्र के अमीर हैं। इस सूची में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति वाले भारतीयों को शामिल किया गया है।

पिछले साल की तुलना में इस सूची में 220 व्यक्तियों की बढ़ोतरी होकर कुल संख्या 1,539 हो गई। इस वर्ष इन अमीर लोगों की कुल संपत्ति में 46 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

पहली बार लिस्ट में शाहरुख खान का नाम

अभिनेता शाहरुख खान 7,300 करोड़ रुपये की अनुमानित संपत्ति के साथ सूची में पहली बार जगह बनाने में सफल रहे। शाहरुख की कारोबारी साझेदार एवं अभिनेत्री जूही चावला भी 4,600 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े लोगों की सूची में दूसरे स्थान पर रहीं।

दिलचस्प बात यह है कि 16 पेशेवरों ने भी देश के अमीर लोगों की इस सूची में जगह बनाई है। अरिस्टा नेटवर्क्स की मुख्य कार्यकारी जयश्री उल्लाल 32,100 करोड़ रुपये संपत्ति के साथ सबसे अमीर हैं जबकि डी-मार्ट के मुख्य कार्यकारी इग्नेशियस नेविल नोरोन्हा 6,900 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हुरुन इंडिया के मुताबिक, गेरा डेवलपमेंट्स के कुमार प्रीतमदास गेरा की संपत्ति 2024 में सबसे तेजी से 566 प्रतिशत बढ़ी है।