देश में कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए बड़ी बड़ी दिग्गज कंपनियां अपना योगदान दे रही हैं। जिसमें ऑटो जगत की मशहूर कंपनी महिंद्रा हर तरीके से ग्रसित लोगो और सरकार को राहत देने में जुटी हुई है। हाल ही में आई जानकारी के मुताबिक कंपनी की दोपहिया वाहन बनाने वाली ब्रांड Jawa ने मध्य प्रदेश के पीथमपुर में फेस शील्ड्स को असेंबल करना शुरू कर दिया है।

इस बात की जानकारी महिंद्रा ग्रुप के फ़ार्म इक्विपमेंट और ग्लोबल टू-व्हीलर बिज़नेस के इंटरनेशनल ऑपरेशंस के इनचार्ज प्रकाश वांककर ने एक ट्वीट साझा करके दी। बता दें, कंपनी ने मार्च में अपने महाराष्ट्र में कांदिवली प्लांट में फेस शील्ड्स को असेंबल करना शुरू किया था। वहीं जिन फेस शिल्ड को तैयार किया जा रहा है उनके डिजाइन को फोर्ड मोटर कॉर्पोरेशन ने बनाया है। ये शिल्ड पूरी तरह से चेहरे और आंखों को ब्लॉक कर देती हैं।

वर्तमान में पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से जंग जारी है, भारत में इस बीमारी के अब तक करीब 5 हजार से उपर मामले आ चुके हैं, जिनमें 150 से ज्यादा अपनी जान भी गवां चुके हैं। महिंद्रा कोरोनो वायरस से लड़ने के लिए एक किफायती वेंटिलेटर बनाने का काम शुरू कर चुकी है, जिसके बाद कंपनी ने राहत प्रयास कार्यो में जुड़ते हुए लॉजिस्टिक्स Alyte arm, के माध्यम से COVID-19 महामारी से प्रभावित लोगों के लिए मुफ्त आपातकालीन कैब सेवाएं भी शुरू की हैं।

इसके अलावा कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस वायरस से संक्रमित लोगों की मदद के लिए अपने पूरी सैलेरी दान करने की भी घोषणा की थी। वहीं महिंद्रा ने अपने रिसॉर्ट को भी अस्थाई अस्पताल में कनवर्ट करेगी। ताकि इस बीमारी से ग्रसित लोगों का इलाज किया जा सके।इस बीमारी से लड़ने के लिए न सिर्फ महिंद्रा बल्कि देश की अन्य कंपनी भी सहयोग कर रही हैं। जिसमें मारुति, हीरो, टाटा मोटर्स आदि शामिल हैं।