Ayodhya-ANVT Vande Bharat Express: अयोध्या में नए राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां पूरे जोरों पर है। हाल ही में अयोध्या नगरी के लिए दिल्ली से पहली डोमेस्टिक फ्लाइट ने उड़ान भारी थी। इसके अलावा अयोध्यावासियों को वंदे भारत एक्सप्रेस की भी सौगात मिल गई है। अब अयोध्या धाम जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड्यूल, स्टॉपेज और रूट से जुड़ी सारी जानकारी सामने आ गई है।
Ayodhya-ANVT Vande Bharat Express: शेड्यूल और टाइमिंग
Ayodhya Dham Junction-Anand Vihar Terminal (22452/22426) Vande Bharat Express को सप्ताह में 6 दिन ऑपरेट किया जाएगा। बात करें शेड्यूल की तो नॉर्दर्न रेलवे-लखनऊ डिवीजन ने एक बयान में जानकारी दी है कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस राजधानी दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या धाम जंक्शन पहुंचेगी।
-सोमवार
-मंगलवार
-गुरुवार
-शुक्रवार
-शनिवार
-रविवार
ध्यान रहे कि यह ट्रेन बुधवार को ऑपरेट नहीं होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस की कमर्शियल सर्विस 4 जनवरी 2024 से चालू होंगी।
Ayodhya-ANVT Vande Bharat Express: कहां-कहां होगा स्टॉप
अयोध्या-आनंद विहार के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अयोध्या के रास्ते में कानपुर सेंट्रल और लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। इन दोनों स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉप 5 मिनट के लिए होगा। आनंद विहार से चलकर ट्रेन सुबह 11 बजे कानपुर सेंट्रल और 12 बजकर 25 मिनट पर चारबाग पहुंच जाएगी।
वहीं वापसी की बात करें तो अयोध्या धाम जंक्शन से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन आनंद विहार के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन रात 11 बजकर 40 मिनट पर आनंद विहार पहुंच जाएगी। लखनऊ चारबाग स्टेशन पर ट्रेन शाम 5 बजकर 15 मिनट जबकि कानपुर सेंट्रल पर 6 बजकर 35 मिनट पर रास्ते में रुकेगी।
पीएम मोदी ने दिखाई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी
बता दें कि 30 दिसंबर 2023 को पीएम नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके अलावा पीएम ने 7 अन्य ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई थी। श्री माता वैंष्णो देवी कटरी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
-अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्स्प्रेस
-कोयंबटूर-बैंगलोर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
-मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस
– जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस
इसके अलावा दरभंगा-अयोध्या- आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस और मालदा टाउन-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरू) अमृत भारत एक्सप्रेस को भी पीएम ने लॉन्च किया।