दुनिया के चंद अमीर लोगों में से एक और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स (Bill gates) इन दिनों भारत यात्रा पर हैं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ बिल गेट्स ने जीरो कार्बन को लेकर भारत के कदमों की तारीफ भी की है।

दरअसल, बिल गेट्स ने जिस रील को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है उसमें वो महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and mahindra) का इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर महिंद्रा ट्रियो (Mahindra treo) चला रहे हैं। इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को चलाते वक्त बिल गेट्स न सिर्फ काफी जोश में थे बल्कि इसे चलाने की खुशी उनके चेहरे पर भी साफ दिखाई दे रही थी।

महिंद्रा ट्रियो (Mahindra treo) इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को चलाते वक्त न सिर्फ उन्होंने प्रदूषण के खिलाफ भारत के द्वारा टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल की तारीफ भी कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कैप्शन दिया जिसमें उन्होंने लिखा, “इनोवेशन कभी हैरान करना बंद नहीं करती। मैंने एक इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाया, जो 131 किमी (लगभग 81 मील) तक यात्रा करने और 4 लोगों को ले जाने में सक्षम था। महिंद्रा जैसी कंपनियों को परिवहन उद्योग के डीकार्बोनाइजेशन में योगदान करते देखना प्रेरणादायक है”।

Bill Gates drives electric three wheeler

बिल गेट्स (Bill gates) चलाए गए इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के वीडियो पर महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) के अध्यक्ष और देश के नामचीन उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने रिएक्ट करते हुए न सिर्फ बिल गेट्स का आभार जताया बल्कि इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया। इस वीडियो के कैप्शन में आनंद महिंद्रा ने लिखा, ” चलती का नाम बिल गेट्स की गाड़ी” बहुत खुशी हुई कि आपने (बिल गेट्स) ट्रेओ को देखने का समय निकाला, अब आपकी अगल ट्रिप का एजेंडा थ्री व्हीलर ईवी की ड्रैग रेस होनी चाहिए जिसमें मुकाबला, आपके मेरे और सचिन तेंदुलकर के साथ होगा”

Anand Mahindra viral post

बिल गेट्स (Bill gates) के विडियो और आनंद महिंद्रा द्वारा दी गई प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इस वीडियो पर यूजर्स अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जिसमें किसी का कहना है कि ये नया इंडिया है जो बिल गेट्स से ऑटो चलवा लेता है तो किसी यूजर का कहना है कि ईवी सेक्टर में भारत के बढ़ते कदम कई देशों में पेट में दर्द पैदा कर देंगे। फिल्हाल जो भी हो आप भी इस वीडियो को देखें और बिल गेट्स को ऑटो चलाते हुए देखने का मजा उठाएं।