लोगों को सहायता राशि देने और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारें कई योजनाएं चलाती है। इसी में से एक योजना कन्याश्री प्लस योजना भी शामिल है, जो पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से चलाया जाता है। इस योजना के तहत स्कूली छात्रों को 25,000 रुपए तक का स्कॉलरशिप दिया जाता है। इस योजना की शुरुआत 2013 में की गई थी। अब किशोरियों को और सशक्त बनाने के लिए राज्य के सभी जिलों में हर महीने कन्याश्री प्लस योजना से जुड़ी गतिविधियों को आयोजित करने का निर्णय लिया है। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में पूरी डिटेल।
इस योजना के तहत लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना, शिक्षा के स्तर में सुधार, भ्रुण हत्या को रोकना, बेटियों के जन्म को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण करना है। इससे लड़कियों के शिक्षा में सुधार होने के साथ ही उनकी आर्थिक मदद भी करेगा।
किसे मिलता है लाभ
इस योजना के तहत केवल लड़कियों को ही लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत कमजोर और गरीब परिवार को लाभ मिलता है। इसमें 13 से 18 साल के उम्र की लड़कियों को एक हजार रुपए स्कॉलरशिप के साथ 25 हजार रुपए एकमुश्त दिया जाता है।
क्या हैं जरूरी दस्तावेज
इस योजना के तहत लाभ उठाने के लिए बालिका को अपना रेजीडेंस सार्टिफिकेट, स्कूल के सभी प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक की डिटेल देनी होगी।
कैसे करें आवेदन
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको किसी भी सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं होती है। उन्हें स्कूल से ही फॉर्म लेना पड़ेगा। इस फॉर्म में पूरी जानकारी भरने के बाद आपको इसे हेड मास्टर ऑफिस में जमा करना होगा। इसके बाद इस फॉर्म को कन्या श्री प्रकल्प योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
कन्याश्री प्लस योजना से जुड़ी गतिविधिया होंगी आयोजित
पश्चिम बंगाल के महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग ने सामाजिक परिवर्तन के लिए ज्ञान कौशल से किशोरियों को सशक्त बनाने के मकसद से राज्य के सभी जिलों में हर महीने कन्याश्री प्लस योजना से जुड़ी गतिविधियों को आयोजित करने का निर्णय लिया है। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने कहा कि ‘कन्याश्री प्लस’ योजना की सभी पहलों को एक मंच के तहत लाया जाएगा और हर जिला प्रशासन से हर महीने ऐसी गतिविधियां आयोजित करने के लिए कहा गया है।