26 जनवरी 2026 को देशवासी 77वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करेंगे। देशभर में इसकी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं। हर क्षेत्र के लोग गणतंत्र दिवस को कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सेलिब्रेट करते हैं। स्कूलों में इसकी खास तैयारियां की जाती हैं। देशभर के विद्यालयों में सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ होती है। इसके बाद छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीत, कविताएं, नाटक, नृत्य और भाषण प्रस्तुत की प्रस्तुति करते हैं। शिक्षक भी संविधान, लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्यों को लेकर अपने विचार साझा करते हैं।
गणतंत्र दिवस के मौके पर शिक्षक और छात्र कार्यक्रम में आए अतिथियों को संबोधित करने के लिए एक बेहतरीन भाषण की भी तैयारी करते हैं। आपकी इसी तैयारी को बढ़िया बनाने के लिए हम इस लाइव ब्लॉग में आपको भाषण से जुड़ी हर जरूरी बात और जानकारी यहां उपलब्ध करा रहे हैं। गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि भारत की असली शक्ति उसका संविधान, लोकतांत्रिक मूल्य और नागरिकों की एकता है। हम अपने भाषण को इनके आधार पर ही तैयार करते हैं। गणतंत्र दिवस पर भाषण, कविताएं और निबंध तैयार करने के लिए इस ब्लॉग के साथ बने रहें।
सिमरन बाला बनीं 140 पुरुष जवानों वाली CRPF टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सीमावर्ती कस्बे नौशेरा से निकलकर सिमरन बाला (Simran Bala) ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। 26 वर्षीय CRPF Assistant Commandant इस गणतंत्र दिवस 2026 पर Kartavya Path पर आयोजित राष्ट्रीय परेड में 140 से अधिक पुरुष जवानों वाली CRPF टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनने का गौरव हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता की एक ऐतिहासिक मिसाल है।
पूरी खबरें पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://www.jansatta.com/education/simran-bala-become-first-woman-officer-to-lead-all-male-contingent-of-crpf-on-republic-day-2026-read-inspiring-story-of-women-empowerment/4376261/
Republic Day 2026 Speech, Bhashan LIVE: गणतंत्र दिवस पर निबंध
गणतंत्र दिवस भारत का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। इसे हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक गणराज्य बना।
1947 में आजादी मिलने के बाद देश को चलाने के लिए नियम और कानून की जरूरत थी। डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में संविधान बनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था। तब से भारत एक लोकतांत्रिक देश है।
गणतंत्र दिवस हमें बताता है कि देश की ताकत उसके नागरिकों में होती है। संविधान हमें बराबर का अधिकार देता है और हमारे कर्तव्य भी सिखाता है। यह हमें सिखाता है कि एक देश में रहते हुए हमें नियमों का पालन करना चाहिए। देश की राजधानी दिल्ली में इस दिन बड़ा समारोह आयोजित किया जाता है जिसमें देश का राष्ट्रपति झंडा फहराकर कर्तव्य पथ पर परेड की शुरुआत करता है। इस दिन स्कूलों में भाषण, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं।
यह दिन सिर्फ़ मनाने का नहीं है, बल्कि सोचने का भी है कि हम कैसे अच्छे नागरिक बन सकते हैं और देश के विकास में कैसे मदद कर सकते हैं।
अपने भाषण में आप जिन बातों का जिक्र कर रहे हैं उनका अर्थ आपको बहुत अच्छे से पता होना चाहिए। भाषण को रटें नहीं। जब आपको मतलब पता होता है तो आपके अंदर एक अलग ही कॉन्फिडेंस आता है।
भाषण को धीमी आवाज में ही बोलें। जल्दबाजी न करें। अपनी बातों को शांत होकर कहें।
अपने भाषण के दौरान श्रोताओं से आई कॉन्टैक्ट भी करें और कभी-कभी बीच में ऊपर की तरफ भी देखें।
भाषण के दौरान बड़े शब्दों के पीछे न भागें। ईमानदारी से कही गई सिंपल लाइनें हमेशा बेहतर काम करती हैं।
Republic Day 2026 Speech, Bhashan LIVE: नवंबर 1949 को अपना लिया गया था भारत का संविधान
भारत का संविधान 26 नवंबर, 1949 को अपना लिया गया था, लेकिन इसे लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया था। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस घोषित करने का फैसला भारत की सांवैधानिक शुरुआत को उसके स्वतंत्रता संग्राम के मील के पत्थरों में शामिल करने के सोचे समझे ऐतिहासिक चयन को प्रतिबिंबित करता है।
Republic Day 2026 Speech, Bhashan LIVE: राष्ट्रपति की स्पीच कब और कितने बजे होगी?
गणतंत्र दिवस पर एक परंपरा काफी पुरानी चली आ रही है। यह परंपरा कुछ ऐसी है कि हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के राष्ट्रपति देश को संबोधित करते हैं। इस बार भी द्रौपदी मुर्मू देश को संबोधित करेंगी। उनका यह संबोधन रविवार (25 जनवरी) शाम 7:00 बजे होगा। 2022 में शपथ लेने के बाद यह उनका चौथा रिपब्लिक डे स्पीच होगा।
Republic Day 2026 Speech, Bhashan LIVE: नेताजी पर इन लाइनों को रखें अपने भाषण में
गणतंत्र दिवस के भाषण में सुभाष चंद्र बोस का जिक्र आपके श्रोताओं के अंदर क्रांतिकारी भावना का संचार करेगा। उनका जिक्र आप अपने भाषण में कुछ इस तरह कर सकते हैं।
सुभाष चंद्र बोस, जिन्हें नेताजी कहा जाता है, इंडियन नेशनल आर्मी के संस्थापक थे। उनका नारा था “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा।” उन्होंने अंग्रेजों से सशस्त्र संघर्ष का मार्ग अपनाया। आज़ाद हिंद सरकार की स्थापना कर उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। नेताजी का जीवन देशप्रेम, अनुशासन और साहस का उदाहरण है।
Republic Day 2026 Speech, Bhashan, Poem LIVE: गणतंत्र दिवस के भाषण में इन बिंदुओं को रखें जरूर
गणतंत्र दिवस के भाषण में जिन मुख्य विषयों पर चर्चा की जाए उनमें अधिकारों की सुरक्षा में संविधान की भूमिका, अधिकारों और कर्तव्यों के बीच नाजुक संतुलन, और राष्ट्रीय एकता का विषय प्रमुख है।
भारत के लोगों की सांस्कृतिक विविधता, इसकी शक्तिशाली सेनाएँ, और विज्ञान में इसकी तरक्की, ये सभी गणतंत्र दिवस के जश्न के पहलू हैं।
Republic Day Hindi Speech LIVE: गणतंत्र दिवस पर यह शॉर्ट स्पीच पैदा कर देगा देशभक्ति का भाव
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को मेरा नमस्कार।
साथियों, आज हम सभी यहां पर 77वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए उपस्थित हुए हैं। हर साल 26 जनवरी पर हम भारत के पूर्ण रूप से गणराज्य बनने की खुशी मनाते हैं। जब-जब हमारे देश का ध्वज लहराता है तो हम सब को गर्व से भर देता है। आज का यह दिन हमारे संविधान के लागू होने का दिन है। 1950 में इसी दिन संविधान को अपनाने के साथ भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बना था।
यह दिन हमारे मूल्यों और अधिकारों को समझने का है। इस दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान भी याद आते हैं जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी थी। राष्ट्र की एकता, विविधता और संस्कृति का सम्मान करने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारियों को निभाना होगा।
आइए हम सब संकल्प लें कि अपने महान राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि में योगदान देते रहेंगे।
धन्यवाद।
जय हिंदी।
Republic Day Hindi Speech LIVE: कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के बच्चों के लिए भाषण
गुड मॉर्निंग, आदरणीय टीचर्स और मेरे प्यारे दोस्तों।
आज हम सब मिलकर 77वें गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं। आज ही के दिन 1950 में हमारे देश को संविधान मिला और भारत एक गणराज्य बना।
यह दिन हमारे लिए बहुत खास है। यह हमें बताता है कि हम सब आजाद हैं और सब बराबर हैं। हमारा संविधान हमें अच्छे अधिकार देता है और हमें हमारे कर्तव्य भी सिखाता है।
आज हम उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं जिन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया। उनकी वजह से हम आज़ादी से जी पा रहे हैं। हमारा तिरंगा हमें गर्व करना सिखाता है। हमें हमेशा उसका सम्मान करना चाहिए और अपने देश से प्यार करना चाहिए।
आइए हम सब अच्छे विद्यार्थी और अच्छे नागरिक बनने का वादा करें।
धन्यवाद।
जय हिंद।
Republic Day Hindi Speech LIVE: गणतंत्र दिवस का सरल और छोटा सा भाषण
आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकों और मेरे प्रिय साथियों,
आज हम सभी यहाँ 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर एकत्रित हुए हैं। इसी दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था और भारत एक गणराज्य बना।
यह दिन हमें स्वतंत्रता, समानता और न्याय का महत्व सिखाता है। हमारे संविधान ने हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाई है। हमें अपने देश के नियमों का पालन करना चाहिए और एक अच्छे नागरिक बनना चाहिए।
आईए, हम सब मिलकर अपने देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
धन्यवाद
जय हिंद
Republic Day 2026 Speech, Bhashan, Poem LIVE: गणतंत्र दिवस के भाषण में इन बिंदुओं को रखें जरूर
गणतंत्र दिवस के भाषण में जिन मुख्य विषयों पर चर्चा की जाए उनमें अधिकारों की सुरक्षा में संविधान की भूमिका, अधिकारों और कर्तव्यों के बीच नाजुक संतुलन, और राष्ट्रीय एकता का विषय प्रमुख है।
भारत के लोगों की सांस्कृतिक विविधता, इसकी शक्तिशाली सेनाएँ, और विज्ञान में इसकी तरक्की, ये सभी गणतंत्र दिवस के जश्न के पहलू हैं।
Republic Day 2026 Speech, Bhashan, Poem LIVE: गणतंत्र दिवस की स्पीच में शामिल करें ये कविताएं
1. तीन रंगों में बसी पहचान,
केसरिया, सफेद, हरा महान।
अशोक चक्र हमें सिखलाए,
कर्तव्य पथ पर बढ़ते जाएं।
2. गणतंत्र का दिन है आया,
भारत ने फिर शान बढ़ाया।
संविधान की शक्ति से,
हर नागरिक को अधिकार दिलाया।
Republic Day 2026 Speech, Bhashan, Poem LIVE: गणतंत्र दिवस के महत्व बताती ये लाइनें
आज हम 77वाँ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और हमारा देश एक संप्रभु गणराज्य बना। यह दिन हमें हमारे अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। हमें संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। सच्ची देशभक्ति यही है कि हम जिम्मेदार नागरिक बनें और देश की प्रगति में योगदान दें।
Republic Day 2026: 77वां या 78वां... इस साल कौन-सा गणतंत्र दिवस मना रहा है भारत? यहां जानें कौन है चीफ गेस्ट
Republic Day 2026 Speech, Bhashan LIVE: सुभाष चंद्र बोस पर इन लाइनों को रखें अपने भाषण में
गणतंत्र दिवस के भाषण में सुभाष चंद्र बोस का जिक्र आपके श्रोताओं के अंदर क्रांतिकारी भावना का संचार करेगा। उनका जिक्र आप अपने भाषण में कुछ इस तरह कर सकते हैं।
सुभाष चंद्र बोस, जिन्हें नेताजी कहा जाता है, इंडियन नेशनल आर्मी के संस्थापक थे। उनका नारा था “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा।” उन्होंने अंग्रेजों से सशस्त्र संघर्ष का मार्ग अपनाया। आज़ाद हिंद सरकार की स्थापना कर उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। नेताजी का जीवन देशप्रेम, अनुशासन और साहस का उदाहरण है।
Republic Day Hindi Speech LIVE: गणतंत्र दिवस का सरल और छोटा सा भाषण
आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकों और मेरे प्रिय साथियों,
आज हम सभी यहाँ 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर एकत्रित हुए हैं। इसी दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था और भारत एक गणराज्य बना।
यह दिन हमें स्वतंत्रता, समानता और न्याय का महत्व सिखाता है। हमारे संविधान ने हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाई है। हमें अपने देश के नियमों का पालन करना चाहिए और एक अच्छे नागरिक बनना चाहिए।
आईए, हम सब मिलकर अपने देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
धन्यवाद
जय हिंद
Republic Day Hindi Speech LIVE: गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में क्या होता है?
गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर के विद्यालयों में सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ होती है।
इसके बाद छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीत, कविताएं, नाटक, नृत्य और भाषण प्रस्तुत की प्रस्तुति करते हैं। शिक्षक भी संविधान, लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्यों को लेकर अपने विचार साझा करते हैं।
Republic Day Hindi Speech LIVE: गणतंत्र दिवस का महत्व
गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि भारत की असली शक्ति उसका संविधान, लोकतांत्रिक मूल्य और नागरिकों की एकता है। यह दिन हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। यह दिन देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करता है।
