सरकार के निर्देश के बाद आधार के साथ राशन कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं सरकार अब आधार से राशन कार्ड से लिंक होने पर योजनाओं का लाभ भी दे रही है। अगर आप भी इस योजना से वंचित हैं और आपका राशन से आधार लिंक नहीं है तो आप इन स्टेप को फॉलो कर आधार से राशन कार्ड लिंक कर सकते है।
केंद्र सरकार ने ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना की शुरुआत की है। इसके तहत देश के कई राज्यों में राशन कार्ड उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है। राशन कार्ड से आधार लिंक होने पर कई राज्यों, जैसे दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र में फ्री में राशन दिया जा रहा है। साथ ही आधार कार्ड साथ में नहीं होने पर भी राशन मिल रहा है। आप आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करके ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना का लाभ उठा सकते हैं। इससे देश के किसी भी राज्य की राशन कार्ड की दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे ऑनलाइन लिंक करें आधार कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा।
- अब आप ‘Start Now’ पर क्लिक करके आप आगे बढ़ें।
- अब यहां पर आपको अपना पता जिला राज्य सहित भरना होगा।
- इसके बाद ‘Ration Card Benefit के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब यहां आप अपना आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर आदि जैसे जरुरी जानकारियां भरें।
- इसे भरने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- यहां OTP भरते ही आपकी स्क्रीन पर प्रोसेस कम्पलीट होने का मैसेज मिलेगा।
- ये सारी प्रक्रिया पूरी होते ही आपका आधार वेरीफाई हो जाएगा और आपका आधार आपके राशन कार्ड से लिंक हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: ये हैं भारत में बिकने वाली बेस्ट Electric Scooter व बाइक, सिंगल चार्ज में चलती हैं 75 से 121 KM
ऑफलाइन भी कर सकते हैं लिंक
राशन कार्ड को आधार से लिंक कराना चाहते हैं तो आपको आधार कार्ड की कॉपी, राशन कार्ड की कॉपी व एक पासपोर्ट साइज की फोटो केंद्र पर जमा करा सकते हैं। इसके अलावा कोटेदार से भी संपर्क कर सकते हैं। वहीं अगर केंद्र की योजनाओं के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, तो भी केंद्र से इससे संबंधित जानकारी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अगर आपका कहीं खो गया है पैन कार्ड या कराना चाहते हैं उसमें कोई सुधार, यह तरीका है आसान