दिवाली आ रही है। ऐसे में लोग बड़े शहरों से अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। दिवाली और छठ पर बड़ी संख्या में लोग बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होते हैं। ऐसे में रेलवे ने बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई है। आनंद विहार से बलिया के लिए ट्रेन नंबर 04498 रविवार को रवाना होगी। यह ट्रेन रविवार को शाम 7:30 आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी और गाजीपुर सिटी में रुकेगी।

जानें कौन सी ट्रेन कहां रुकेगी?

इसके अलावा दिल्ली जंक्शन से आजमगढ़ के लिए ट्रेन संख्या 04008 रवाना होगी। यह ट्रेन रविवार को शाम 7:10 पर रवाना होगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, जौनपुर जंक्शन और शाहगंज में रुकेगी। बता दें कि ट्रेन संख्या 04062 आनंद विहार टर्मिनल से बरौनी के लिए रविवार सुबह 9:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अलीगढ़ जंक्शन, टूंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर जंक्शन, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा और हाजीपुर में रुकेगी।

ट्रेन संख्या 02262 नई दिल्ली से दरभंगा के लिए रविवार तड़के सुबह 12:20 पर रवाना होगी। यह ट्रेन गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में रुकेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04054 नई दिल्ली से बरौनी के लिए रविवार दोपहर 2:20 पर रवाना होगी। यह ट्रेन गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना जंक्शन और मोकामा में रुकेगी।

Diwali Special Train 2024: कानपुर-लखनऊ के रास्ते चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन, बिहार के लोगों को भी होगा फायदा, देखिए वेस्टर्न रेलवे की लिस्ट

ट्रेन संख्या 02392 आनंद विहार से पटना के लिए रविवार की रात 11:20 पर रवाना होगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर में रुकेगी। वहीं ट्रेन संख्या 05220 आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए रविवार सुबह 8:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर जंक्शन और हाजीपुर जंक्शन पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 02526 आनंद विहार से कामाख्या के लिए रविवार शाम 5:20 पर रवाना होगी। यह ट्रेन अलीगढ़ जंक्शन, टूंडला जंक्शन, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार, बरसोई जंक्शन और किशनगंज में रुकेगी। वहीं ट्रेन संख्या 03484 नई दिल्ली से भागलपुर के लिए रविवार सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, प्रयागराज जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना जंक्शन, पटना साहिब, फ़तुआ, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा और लखीसराय में रुकेगी।

नई दिल्ली से बरौनी जंक्शन के लिए ऐसे जाए

ट्रेन संख्या 02564 नई दिल्ली से बरौनी जंक्शन के लिए रविवार शाम 5:55 पर रवाना होगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बस्ती, गोरखपुर जंक्शन, देवरिया सदर, सिवान जंक्शन, छपरा और मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रुकेगी। वहीं ट्रेन संख्या 02570 नई दिल्ली से दरभंगा के लिए रविवार दोपहर 12:15 पर रवाना होगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, छपरा, मुजफ्फरपुर जंक्शन और समस्तीपुर जंक्शन पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 02394 नई दिल्ली से पटना जंक्शन के लिए रविवार दोपहर 1:20 पर रवाना होगी। यह ट्रेन गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर में रुकेगी। वहीं ट्रेन संख्या 05284 आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर के लिए रविवार सुबह 7:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, बगहा, हरीनगर, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, महसी और मोतीपुर में रुकेगी।