उत्तर रेलने ने आने वाले त्योहारी सीजन से पहले पूर्वी यूपी और बिहार के यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज के टाइम को बढ़ाने का फैसला किया गया है। उत्तर रेलवे ने जिन ट्रेनों को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रोकने का फैसला किया है, वह निर्धारित विशेष अवधि के दौरान ही गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर अधिक समय तक रुकेंगी।

ये रही ट्रेनों की लिस्ट

ट्रेन संख्या और नामट्रेन का समयनया टाइमकिस तारीख से किस तारीख तक (चलने वाले स्टेशन से)
05058 दिल्ली जंक्शन से गोरखपुर स्पेशल ट्रेन14.52 से 14.5414.49 से 14.5419 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025
05057 गोरखपुर से दिल्ली स्पेशल ट्रेन11.42 से 11.4411.39 से 11.4418 सितंबर से 30 अक्टूबर 2025
05580 आनंद विहार – पूर्णिया कोर्ट स्पेशल5.48 से 5.505.45 से 5.5019 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025
05579 पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार स्पेशल ट्रेन23.43 से 23.4523.40 से 23.4519 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025
05576 आनंद विहार से सहरसा स्पेशल ट्रेन5.48 से 5.505.45 से 5.5023 सितंबर से 4 नवंंबर 2025
05575 सहरसा से आनंंद विहार स्पेशल ट्रेन23.43 से 23.4523.40 से 23.4524 सितंबर से 5 नवंंबर 2025
01708 आनंद विहार से जबलपुर स्पेशल ट्रेन14.18 से 14.2014.20 से 14.2530 सितंबर से 4 नवंबर 2025
01707 जबलपुर से आनंंद विहार स्पेशल ट्रेन11.48 से 11.5011.45 से 11.5029 सितंबर से 3 नवंबर 2025

आनंद विहार – पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे ने इसी कड़ी में आनंंद विहार टर्मिलन और पटना जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 02391 पटना जंंक्शन से आनंद विहार के लिए चलाई जाएगी। इसका संचालन पटना रेलवे स्टेशन से 20 सितंबर 2025 से 29 नवंबर के बीच हर शनिवार को रात 22.20 बजे किया जाएगा। यह अगले दिन शाम के 18.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 02392 का संचालन 21 सितंबर से 30 नवंबर के बीच हर रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात के 23.20 बजे किया जाएगा। यह ट्रेन अगले दिन शाम के 17.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। अपने रूट पर इस ट्रेन को कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

यह भी पढ़ें: नई दिल्ली से इस्लामपुर जाने वाली मगध एक्सप्रेस को मिला एक और स्टॉपेज, दो अन्य रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने का टाइम बदला

नोट: अपनी रेल यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के रूट, स्टॉपेज और टाइम की सटीक जानकारी के लिए रेलवे मदद हेल्पलाइन 139 या रेलवे की वेबसाइट http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जरूर विजिट कर लें।