Viral Video: छठ का महापर्व आने वाला है, यूपी-बिहार के लोग अपने घरों की तरफ रूख करने लगे हैं। कई लोग जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच ट्रेन में एक महिला सूप के साथ ऐसा छठ गीत गा रही है जिसे देखकर लोग मुग्ध हो गए हैं। महिला ने साड़ी पहनी है और सिर पर पल्लू रखा है।
वह मदद के लिए गाना गाकर पैसे मांग रही हैं, जैसे ही वह भोजपुरी में गाना गाती है ट्रेन में बैठे लोग शांत हो जाते हैं और चुपचाप उनका हाना सुनने लगते हैं। लोक गीत उनके मुंह से सुनकर लोगों का मन भर जाता है। महिला की सादगी भरी आवाज लोगों के दिलों के छू गई।
वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने महिला के गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका गाना एकदम साफ-सुथरा है। लोगों को उनका गाना काफी पसंद आया है। लोगों का कहना है कि यह गाना सुनने के बाद अब तो दिन बन गया। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, महापर्व छठ जल्द ही आ रहा है।
इस वीडियो पर Anjana Exclusive नामक यजूर ने लिखा है, सुबह की पहली रील… नि:संकोच अब दिन अच्छा जाएगा। अन्य ने लिखा है, वाह बहुत सुन्दर ओ छठ के सुहाने शाम और सुबह इस गीत के माध्यम से अभी दिखने लगा जय हो छठ मईया। तीसरे ने लिखा, सुबह की सबसे अच्छा रील जय छठी मैया। वहीं कई लोगों ने इसे मन को सुकून देने वाला गीत बताया है।