कोई अंग्रेज जब हिंदी में बोलता है तो हम भारतीय को बहुत पसंद आता है। किसी विदेशी का हिंदी बोलना हमें हंसाता भी है। भारत में हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाती है, इसलिए अधिकतर विदेशी हिंदी भाषा बोलना सीख लेते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अब विदेशों में लोग भारत की क्षेत्रीय भाषाओं को भी बोलना सीख रहे हैं। जी हां, ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। यह वीडियो वियतनाम का है, जहां एक शख्स ने पहले हिंदी और फिर गुजराती में “मजा मा छु” कहकर सबको चौंका दिया।
भारतीयों के ग्रुप से बातचीत करता वियतनामी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वियतनाम में एक स्टोरकीपर कुछ भारतीयों से रूबरू हो रहा है। वीडियो में उस शख्स को पहले हिंदी बोलते हुए सुना जा सकता है। उसके बाद उसे गुजराती में कुछ बोलते हुए सुना जा सकता है। वियतनामी शख्स ने अपनी भाषा प्रतिभा से भारतीय पर्यटकों को हैरान कर दिया। वीडियो में भारतीयों का एक ग्रुप उस शख्स से अंग्रेजी में भी बातचीत करता है। वीडियो में उस शख्स को कहते हुए सुना जा सकता है कि नमस्कार। इसके बाद उस शख्स ने गुजराती में बोलने की कोशिश की।
जब अंडरग्राउंड फंसी मेट्रो, यात्रियों की अटकी सांस; सुरंग से खुद ही पैदल बाहर निकले पैसेंजर
वीडियो को 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा
वीडियो में देख सकते हैं कि भारतीयों पर्यटकों के ग्रुप से एक लड़का कहता है “केम छो?” कहकर अभिवादन करता है तो वियतनामी शख्स मुस्कुराते हुए जवाब देता है, “मजा मा छु.” यह सुनकर सभी भारतीय दोस्त हैरानी से एक-दूसरे को देखने लगते हैं। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो bearded__daddy नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “पहले हिंदी, फिर गुजराती… वियतनाम में यह पल हमें चौंका गया।”
इस वीडियो को 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं जबकि 70 हजार के करीब लोगों ने इस वीडियो को देखा है। इस वीडियो पर यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है।
