सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की कोर्ट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें महिला वकील एक – दूसरे से मारपीट कर रही हैं। इस बीच कुछ लोग बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह दोनों लड़ाई रोकने का नाम नहीं ले रही। वायरल वीडियो पर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी बात को लेकर दो महिला वकील आपस में मारपीट कर रही हैं। इस दौरान एक महिला वकील दूसरे महिला वकील की बेटी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करती है। जिसके बाद लड़ाई और तेज हो जाती है। इस बीच कुछ पुलिस वकील दोनों महिलाओं को दूर करने की कोशिश करते हैं लेकिन वह नहीं मानती हैं। वीडियो के आखिर में देखा जा सकता है कि महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर दोनों को दूर करने का प्रयास करती है।

लोगों ने यूं ली चुटकी

पत्रकार उमाशंकर सिंह ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि आउट ऑफ द कोर्ट सेटलमेंट। पत्रकार ज्ञान प्रकाश ने कमेंट किया – इसे दोनों पक्षों की बहस भी कहा जा सकता है। देव ऋषि नाम के ट्विटर हैंडल द्वारा लिखा गया कि बहस मौखिक रूप से होती है, इनको ओलंपिक में भारत के लिए कुश्ती में ट्राई करना चाहिए। अश्वनी नाम के यूज़र ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया, ‘ इन दोनों महिलाओं को वकालत छोड़ कर डब्ल्यूडब्ल्यूई के खेल में भेज देना चाहिए। इनकी काबिलियत वहां पर ज्यादा है।’

मिलिंद यादव नाम के एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी के साथ सवाल किया कि फैसला भी हो गया या फिर अभी अगली डेट मिली है? मोहम्मद जहांगीर नाम के एक यूजर ने कमेंट किया – कोर्ट का कीमती टाइम बचा कर मामले का निपटारा खुद ही कर दिया, देश को इन पर गर्व होना चाहिए। नितेश श्रीवास्तव के एक ट्विटर यूजर द्वारा लिखा गया, ‘ साड़ी वाली आंटी ट्रेंड लग रही हैं, थप्पड़ की रफ्तार बता रही है कि अक्सर पंजे की छाप लोगों के गाल पर चिपकाती रहती हैं।’

राम नाम के यूजर ने कमेंट किया कि कानून-व्यवस्था बिल्कुल सही दिशा में जा रही है। अभिनव नाम के एक यूजर ने लिखा – महिला सशक्तिकरण। रमेश सिंह लिखते हैं कि वाह क्या सीन है। रविंद्र शुक्ला नाम के ट्विटर यूजर ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए सवाल किया कि आपके राज में क्या हो रहा है? महेंद्र द्विवेदी नाम के एक यूजर ने कमेंट किया – वकील हैं भैया, कुछ भी कर सकती हैं।