पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला की हत्या के बाद विपक्षी दल के साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी आम आदमी पार्टी पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल, मुसेवाला की हत्या के एक दिन पहले ही उनकी सिक्योरिटी घटा दी गई थी। जिसको लेकर टाइम्स नाउ नवभारत चैनल के पत्रकार सुशांत सिन्हा ने भी कमेंट किया।
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने 424 लोगों की सुरक्षा घटाई थी। जिसमें गायक मूसेवाला भी शामिल थे। सुरक्षा हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से लिखा गया था कि AAP सरकार का लगातार वीआईपी कल्चर पर वार। AAP के ट्वीट पर सुशांत सिन्हा ने भड़कते हुए कहा, ‘ जिन्हें इस बात का ही पता नहीं चला कि मूसे वाला की जान को खतरा है और उसकी सिक्योरिटी घटा दी।’
आगे उन्होंने लिखा कि उन्हें क्या ही पता चल रहा होगा कि बॉर्डर स्टेट पंजाब को कितना खतरा है और कैसा खतरा है। भगवान मालिक है ऐसे में तो पंजाब और देश का। सुशांत सिन्हा द्वारा किए गए पोस्ट पर आम सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। अनूप शर्मा नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि रिजल्ट दिखाई दे रहे हैं। 1 महीने में 30 लोगों ने जान गंवा दी है।
विनोद कुमार जैन नाम के यूजर ने लिखा, ‘ अरविंद केजरीवाल को पंजाब पुलिस के जवान सुरक्षाकर्मी किस आधार पर दिए गए?’ अंकित नाम के एक यूजर ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार को इसीलिए पुलिस चाहिए होती है दिल्ली में। हनुमान सिंह नाम के एक यूजर ने कमेंट किया – जहां सत्ता की लोलुपता और व्यक्तिगत पार्टी हित ही लक्ष्य बना लिया जाए तो उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है।
केशव नाम के एक यूजर ने लिखा कि कुमार विश्वास जी ने बिल्कुल सही कहा था कि पंजाब की कुर्सी पर बैठने वाले सीएम से उल्टे सीधे फैसले दिलवाकर जनता की नजरों में गिरा कर स्वयं उस कुर्सी पर काबिज होने का पूरा प्लान बना रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मूसेवाला की हत्या पर दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोषियों को सख्त सजा दिलवाई जाएगी।