कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। वहीं राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही सियासी घमासान के बीच अशोक गहलोत अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर और दिग्विजय सिंह ने मुलाकात की। जिसकी तस्वीर शेयर करते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने निशाना।

शशि थरूर ने शेयर की तस्वीर

दिग्विजय सिंह से गले लगे हुए शशि थरूर ने एक तस्वीर साझा कर लिखा, ‘आज दोपहर दिग्विजय सिंह से मुलाकात हुई। मैं हमारी पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का स्वागत करता हूं, हम दोनों इस बात पर सहमत हैं कि हमारी प्रतिद्वंद्वियों के बीच की लड़ाई नहीं बल्कि सहयोगियों के बीच का एक दोस्ताना मुकाबला होगा। हम दोनों इतना चाहते हैं कि जो भी जीते, कांग्रेसी – जीतेंगे।’

दिग्विजय सिंह ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

दिग्विजय सिंह ने शशि थरूर द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर लिखा कि, ‘मैं आपकी बातों से सहमत हूं। हम भारत में कम्युनल फोर्सेज के खिलाफ लड़ रहे हैं। दोनों ही गांधी और नेहरू की विचारधारा में यकीन रखते हैं।’

बीजेपी नेता ने किया कटाक्ष

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिग्विजय सिंह और शशि थरूर की तस्वीर शेयर कर लिखा कि गुस्ताखे गांधी की एक सजा, गहलोत अध्यक्षता से जुदा। गांधी केवल अगले कांग्रेस अध्यक्ष को रबड़ स्टैंप की तरह देख रहे हैं, जिसमें गहलोत फिट नहीं हो रहे थे, इसलिए उनको जाना पड़ा। यहां कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बल्कि रबड़ स्तंभ ढूंढा जा रहा है। यह एक फिक्स्ड मैच है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

विशाल सिंह नाम के ट्विटर यूजर द्वारा लिखा गया कि मुझे लगता है कि दिग्विजय सिंह चुनाव जीत जाएंगे और कांग्रेस को और गर्त में ले जाएंगे। महेंद्र कुमार शुक्ला नाम के एक यूजर ने कमेंट – दूसरे राजनीतिक परिवारों के लिए एक अच्छा बात है। ओंकार सिंह लिखते हैं, ‘ अब तो यह मैच और इंटरेस्टिंग होता जा रहा है।’ सुजाता नाम की एक ट्विटर यूजर कमेंट करती हैं कि कोई मतलब नहीं है कि कौन जीत दर्ज करता है क्योंकि चलना तो गांधी परिवार के कहने पर ही है।