Seema Haider Pregnancy News: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर फिर से प्रेग्नेंट हैं। वह छठी बार मां बनने जा रही हैं। सीमा ने खुद एक वीडियो जारी कर यह जानकारी दी। इससे पहले सीमा ने 18 मार्च, 2025 को एक बच्ची को जन्म दिया था। यह सचिन और सीमा का दूसरा बच्चा होगा। जबकि सीमा के अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से 4 बच्चे हैं। सीमा और सचिन के कुल 5 बच्चे हैं।

नेपाल में हुई थी सीमा-सचिन की शादी

सीमा हैदर मई 2023 में नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से 4 बच्चों के साथ गैर-कानूनी तरीके से भारत आई थी। वह दो साल से नोएडा के रबूपुरा में सचिन के साथ रह रही है। पबजी गेम खेलते समय दोनों की दोस्ती हुई। नेपाल में उनकी शादी हुई। फिर सचिन सीमा को नोएडा ले आया।

शुरू में सीमा के पाकिस्तानी जासूस होने की अफवाहें थीं। सिक्योरिटी एजेंसियों ने जांच के लिए सीमा को हिरासत में ले लिया था। हालांकि, बाद में उसे छोड़ दिया गया।

थैले में नवजात बच्ची को छोड़कर भाग गए परिजन, रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग, Viral Video देख यूजर्स बोले – कितने पत्थर दिल…

सीमा हैदर ने शनिवार को अपने यूट्यूब चैनल पर 11 मिनट का एक वीडियो अपलोड किया। इसमें वह अपने पति सचिन से बात कर रही हैं। सचिन अपनी पत्नी से पूछ रहे हैं कि वह हॉस्पिटल क्यों नहीं जा रही हैं। ऐसे समय में आपको पानी पीने की जरूरत होती है। आप आराम करें, नारियल पानी पिएं। मैं खाना बना लूंगा।

वीडियो में सचिन कहते सुनाई देते हैं – सीमा मुझे रात में बहुत परेशान करती है। वह कहती है, मिस्टर मीना, मैं उठ नहीं पा रही हूं। मैं उसे हॉस्पिटल ले जाना चाहता हूं, लेकिन वह नहीं जा रही है। उसे सातवां महीना चल रहा है।

सीमा ने दिखाया अपना बेबी बंप

सीमा कहती है – मैं प्रेग्नेंट हूं। मेरे घर नया मेहमान आने वाला है। मैं बहुत खुश हूं। मेरा घी खाने का मन कर रहा है। लेकिन उसे अभी तक घी खाने को नहीं मिला है। इसके बाद सचिन ने अपने एक रिश्तेदार को फोन किया। कहा – 2 किलो घी चाहिए। अपना बेबी बंप दिखाते हुए सीमा कहती हैं कि सचिन उन्हें कोई भारी सामान उठाने नहीं दे रहे हैं।

सचिन कहते हैं कि सीमा को कैल्शियम की कमी है। इसलिए डॉक्टर ने उन्हें घी खाने को कहा है। 18 मार्च को सीमा हैदर ने एक बेटी को जन्म दिया। उसका नाम भारत के नाम पर भारती रखा गया है। सीमा अब खुद को कृष्ण भक्त कहती हैं। वह प्यार से अपनी बेटी को मीरा बुलाती हैं।

सीमा का एक वीडियो आया था सामने

बता दें कि 28 अप्रैल, 2025 को सीमा का एक वीडियो सामने आया था। इसमें उन्होंने मोदी और योगी से भारत में रहने देने की गुहार लगाई थी। वीडियो में सीमा ने हाथ जोड़कर कहा था- मैं पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब मैं भारत की बहू हूं। इसलिए मुझे यहां रहने दिया जाए। मैं सचिन की सुरक्षा में हूं और उनके भरोसे पर हूं।

सीमा ने कहा था – मैं आप सभी से मदद की गुहार लगाती हूं। मैं पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती। मैं मर जाऊंगी। मैं कार से कूद जाऊंगी… मैं कुछ भी कर लूंगी, लेकिन मैं वापस नहीं जाऊंगी। मुझे भारत बहुत पसंद है। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। यहां का खाना बहुत अच्छा है।

बच्चों के साथ आराम कर रही थी मम्मा चीता, तभी आ गई शेरनी और फिर जो हुआ…, चौंका रहा खूंखार जानवरों के बीच जंग का Viral Video

बता दें कि यूपी में एसआईआर लागू होने के बाद सवाल उठने लगे थे कि सीमा हैदर का क्या होगा। हाल ही में दैनिक भास्कर ने इस बारे में सीमा के वकील एपी सिंह से बात की थी। भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार एपी सिंह ने कहा था- एसआईआर सीमा हैदर का कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वह एसआईआर से ऊपर हैं। उनका मामला वोटिंग का नहीं है; यह जान देने जैसा है। उसका केस आर्टिकल 72 के तहत प्रेसिडेंट के पास पेंडिंग है। वह न तो टेररिस्ट है और न ही स्पाई।

वह प्यार में इंडिया आई है। उसे असाइलम मिलना चाहिए। अगर सीमा टेररिस्ट या स्पाई निकली, तो उसे डबल हैंगिंग मिलनी चाहिए। SIR या पाकिस्तान डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कोऑपरेट न करने से उसके केस में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।