द पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिये फोन टैप करने के मामले में विपक्ष नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर है। इसी मुद्दे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने इसे आईटी एक्ट का उल्लंघन भी बताया। एक न्यूज़ चैनल पर इसी मुद्दे पर डिबेट हो रही थी। जिसमें संबित पात्रा ने कपिल सिब्बल के इस बयान पर कहा कि वह भ्रम फैला रहे हैं यह डाटा की गड़बड़ी नहीं बल्कि बेटा की गड़बड़ी है। उनके इस बात पर कांग्रेस प्रवक्ता भड़क गई उन्होंने बीजेपी को भारतीय जासूस पार्टी बता दिया।
यह डिबेट आज तक न्यूज़ चैनल के दंगल शो में हो रही थी। जिसमें एंकर चित्रा त्रिपाठी ने संबित पात्रा से सवाल करते हुए कहा कि कपिल सिब्बल ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा करार दिया है इस पर आप क्या कहेंगे? चित्रा त्रिपाठी के इस सवाल पर संबित पात्रा ने अपनी बात की शुरुआत करते हुए कहा कि, ‘ कपिल सिब्बल जी खुद ही भ्रम फैला रहे हैं आज कहां देवेगौड़ा जी का नाम आया हुआ है?’
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह लोग लिस्ट में कुछ और नाम बता रहे हैं और कपिल सिब्बल जी कुछ और नाम बता रहे हैं। वह बोल रहे हैं इसी के माध्यम से इलेक्शन जीता जा रहा है मैं आपको बताता हूं। यह डाटा का गड़बड़ी नहीं है, यह बेटा का गड़बड़ी है। संबित पात्रा ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि बेटा से न हो पा रहा है तो, कभी बोलते हैं ईवीएम खराब हो गया। कभी बोलते हैं डेटा खराब हो गया। बेटा ठीक हो जाएगा तो पार्टी ठीक हो जाएगी। गड़बड़ डेटा नहीं गड़बड़ बेटा है। यह कपिल सिब्बल जी को बता दीजिए।
संबित पात्रा के इस सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि, ‘मोदी राज में कहावतों और नारों के मायने बदल गए हैं।’ रागिनी नायक ने मोदी सरकार के नारों पर तंज कसते हुए कहा कि जैसे अब अच्छे दिन को कहा जा रहा है महंगे दिन, मोदी है तो मुमकिन है को कहा जा रहा है मोदी है तो महंगाई है। एक ऐसी पुरानी कहावत है चोर चोरी से जाए हेरा फेरी से न जाए। तो वैसे आज कहा जा रहा है कि मोदी और अमित शाह स्नूपिंग से जाएं सर्विलांस से न जाए।
“कपिल सिब्बल जी भ्रम फैला रहे हैं; गड़बड़ ‘data’ नहीं, गड़बड़ ‘बेटा’ है” – बोले भाजपा प्रवक्ता @sambitswaraj. “भ्रम ‘भारतीय जासूस पार्टी’ और उसके नेता फैला रहे हैं” – कांग्रेस प्रवक्ता @NayakRagini का जवाब।
अभी लाइव देखें #Dangal#Pegasus #PegasusSpywareScandalCase pic.twitter.com/9V9irttoLR
— AajTak (@aajtak) July 20, 2021
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अगर कोई भ्रम फैला रहा है तो वह भारतीय जनता पार्टी….. माफ करिएगा भारतीय जासूस पार्टी के प्रवक्ता फैला रहे हैं। भ्रम को फैलने से रोकने के लिए केवल एक ही तरीका है कि इस विषय पर की निष्पक्ष जांच हो। रागिनी ने नरेंद्र मोदी की दाढ़ी पर तंज कसते हुए कहा कि जांच से वह घबराता है जिसकी दाढ़ी में तिनका होता है। अब संयोग देखिए एक व्यक्ति की दाढ़ी में पूरा का पूरा राफेल फंस गया।

