Rohit Sharma Driving Bus Viral Video: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अक्सर अपने मजेदार ऑडियो या फिर वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में बने रहते हैं। इस वक्त भी रोहित शर्मा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित शर्मा बस की स्टीयरिंग थामे नजर आ रहे हैं। उनके इस नए अवतार को देख फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले से पहले मुंबई की टीम जिस बस से अपने होटल पहुंची उसकी स्टीयरिंग रोहित शर्मा संभाले नजर आए। जब टीम के सदस्य नीचे उतर रहे थे तब रोहित शर्मा ड्राइवर की सीट पर जाकर बैठ गए और ये फनी मोमेंट कैमरे में कैद हो गया। उनका ये अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

फैंस का मजेदार रिएक्शन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (एक्स) पर एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘रोहित शर्मा अपने मजेदार और जिंदादिल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं’। वहीं, एक और यूजर ने ट्वीट क कि, ‘रोहित शर्मा ट्रक ड्राइवर होते, अगर धोनी ने उन्हें 100 ट्रायल मैच खेलने के बाद करियर का तोहफा नहीं दिया होता’। उनके एक फैंस ने तो ये भी बोला है कि, रिटायरमेंट के बाद रोहित कॉमेडी नाइट्स विद रोहित शर्मा जैसा अपना शो शुरू कर सकते हैं।

इस वीडियो पर रोहित शर्मा के एक और फैन ने कमेंट में लिखा है कि, ‘आज गाड़ी तेरा भाई चलाएगा’। इसके अलावा एक फैन ने सवाल किया है कि किसके कप्तान हैं शिप के या फिर बस के? इसी तरह के उनके इस वीडियो पर फैंस के मजेदार कमेंट खूब आ रहे हैं।

इस बार हार्दिक पांड्या के हाथों में कमान

बता दें कि, इस बार आईपीएल के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। इसे लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हुआ था। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम पांच बार विजेता रही है।