मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार की रात निधन हो गया। वे 86 साल के थे। टाटा का आज ही मुंबई के वर्ली श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। ब्रीच केंडी अस्पताल में निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके कोलावा स्थित घर लाया गया। फिर यहां से पार्थिव शरीर को आम लोगों के दर्शन के लिए NCPA लॉन में रखा गया।

आम लोगों के दर्शन और श्रद्धांजलि देने के बाद उनकी अंतिम यात्रा निकली, जिसमें लोगों का सैलाब दिखा। हालांकि, अंतिम यात्रा में सबसे आगे उनके सबसे यंग असिस्टेंट शांतनु नायडु दिखे। बाइक पर सवार शांतनु का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है।

वीडियो में शांतनु हेलमेट लगाए बाइक पर अन्य शख्स के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। दोस्त को खोने की मायूसी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है।

बता दें कि शांतनु नायडु जिन्होंने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की है टाटा के कार्यालय में महाप्रबंधक हैं और 2018 से रतन टाटा की मदद कर रहे हैं। उन्हें कई बार रतन टाटा के साथ देखा गया है। हालांकि, अब टाटा की निधन से वे भी काफी दुखी हैं। उन्होंने टाटा को याद करते हुए भावुक पोस्ट किया है।

बता दें कि शांतनु के कारण ही रतन टाटा ने ‘द गुड फेलोज’ नाम की एक संस्था में इनवेस्ट किया था। संस्था को शांतनु नायडु ने निकी ठाकुर और गार्गी संदू के साथ मिलकर शुरू किया था।

गुडफेलोज़ नाम की ये संस्था 70 से अधिक उम्र के बुजुर्गों को युवाओं के साथ जोड़ता है। यहां घर से दूर उन्हें घर वाली फीलिंग दी जाती है। साथ ही ढलती उम्र में आनी वाली मेंटेल और फिजिकल समस्याओं से ऊबरने में भी मदद की जाती है। युवा साथी उनका सारा काम करने हैं और उन्हें नाती-पोतों वाली फीलिंग देते हैं। ये संस्था मुंबई, बेंगलुरु और पुणे में काम करती है।