राजस्थान के बारां में 26 मई को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था, इस सामूहिक विवाद में 2 हजार 222 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। हालांकि इस शादी के आयोजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। शादी के बाद दूल्हे के सामने ही एक दुल्हन के गुटखा खाने का वीडियो वायरल है।
सामूहिक विवाह के बाद गुटखा खाती दिखी दुल्हन
बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस वक्त का है, जब सामुहिक विवाह कार्यक्रम खत्म होने के बाद लोग अपने घर वापस लौट रहे थे। जिसमें दूल्हा फोन पर किसी से बात करता दिखाई दे रहा है जबकि दुल्हन गुटखा का पैकेट फाड़कर, उसे खाती हुई दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
@MANOJJOHARI यूजर ने लिखा, “श्रीमती जी गुटखा ही तो खा रही हैं, वो भी बिंदास स्टाइल से।” एक यूजर ने लिखा, “जब शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार प्रचार करते हैं, तो इसका प्रभाव तो दिखेगा ही।” @HITENDR52361947 यूजर ने लिखा कि सभी को मालूम है कि वह सेहत के लिए नुकसानदायक है, फिर भी इसको खाना नहीं छोड़ते हैं। इसको पूरी तरह से प्रतिबंधित करना चाहिए।
एक यूजर ने लिखा, “दुल्हन का चेहरा नहीं दिखाया जाना चाहिए, ये उसके साथ बहुत गलत हुआ। वीडियो बनाने वालों के लिए अब एक कानून आना चाहिए।” एक अन्य यूजर ने लिखा- “अरे तो भाई इसमें खबर क्या है? डाका तो नहीं डाला, गुटखा ही तो खाया है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इससे पहले खबर आई थी कि मंडप में दूल्हा चबा रहा था गुटखा तो दुल्हन ने जड़ दिया थप्पड़। इस मामले में दूल्हा कितना सीधा निकला।”
बता दें कि राजस्थान में आयोजित हुए 2 हजार 222 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। शादी के इस आयोजन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ। इस शादी समारोह के बाद घर वापस लौटते दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक दुल्हन गुटखा खाते दिखाई दे रही है। एक और भी वीडियो वायरल हुआ था जिसमें शादी में एक प्रेमिका ने पहुंचकर खूब हंगामा किया।