किसानों की समस्या पर चर्चा के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपनी किसान यात्रा में मिले तथ्यों और जानकारियों के हवाले से देश के किसानों की स्थिति बदहाल बताई। उनके साथ कांग्रेस का पूरा प्रतिनिधिमंडल गया था। इस प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, दोनों सदनों में उपनेता आनंद शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया, पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर शामिल थे। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय के अाधिकारिक ट्विटर हैंडल से चर्चा की एक तस्वीर पोस्ट की गई। बैठक के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने उन्हें धैयपूर्वक सुना, लेकिन कोई वादा नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘हम लोगों ने देश में किसानों की दुर्दशा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पंजाब में हर रोज एक किसान खुदकुशी कर रहा है। देशभर में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए किसानों के हित में सरकार को कदम उठाने होंगे।’
राहुल ने संवाददाताओं से कहा, ‘सरकार ने गेहूं पर आयात शुल्क हटा लिया है। यह बड़ा झटका है। इसलिए हम देश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री से कर्ज माफी के लिए अनुरोध करने गए थे।’
सोशल मीडिया पर पीएमओ की यह तस्वीर वायरल हो गई है और लोग इसपर मजेदार कैप्शन दे रहे हैं। लोगों ने मोदी और विपक्षी नेताओं की इस तस्वीर पर क्या लिखा है, खुद देख लीजिए:
When HOD calls all the defaulters for a viva.. pic.twitter.com/b1v3Y23Ant
— dadhiwala (@IdiocreLife) December 16, 2016
That terrific day when whole class was inside principal's room. pic.twitter.com/eTab4aQ8ZG
— Godman Chikna (@Madan_Chikna) December 16, 2016
Rahul Gandhi with all Congress MPs and all his supporters from all over India & abroad having a meeting with PM Modi pic.twitter.com/rrsa9cDQ9R
— Ra_Bies 2.0 (@Ra_Bies) December 16, 2016
Great dialogue from movie sivaji :
Munna, jhund Mei to suwar aate hai, sher akele hi aata hai ??????? pic.twitter.com/ldNZCH7oSa— MJ ?? (@frendmtweets) December 16, 2016
Sex Ratio in Haryana pic.twitter.com/6OrLYLeDw1
— Aladdin (@Alllahdin) December 16, 2016
https://twitter.com/om_khatti/status/809681024942821376
Alibaba aur 40 chor. pic.twitter.com/hJ3n1qpI9H
— Vikas Agarwal (@VikasAgarwalll) December 16, 2016
"Yeh aapka beta kaisi kaisi kahaniyan bana raha hai…" pic.twitter.com/LxnVtk2q7P
— dorku (@Dorkstar) December 16, 2016
"Toh batao. Tum mein se kisne mera dhokla khaaya?" pic.twitter.com/Sb3aaQrsid
— Socially Distancing Wonder Womaniya! (@thezohashaikh) December 16, 2016
राहुल ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने यह स्वीकार किया कि किसानों के हालात गंभीर है, लेकिन कर्ज माफी पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। प्रधानमंत्री ने शिष्टमंडल की बात बेहद धैर्यपूर्वक सुनी और उनसे कहा कि मुलाकात करते रहें।’ हाल में नोटबंदी के मुद्दे पर आक्रामक हुए राहुल प्रधानमंत्री पर अक्सर निशाना साधते रहे हैं।
उन्होंने बुधवार को दावा किया था कि उनके पास प्रधानमंत्री के कथित ‘निजी भ्रष्टाचार’ के संबंध में सूचना है, लेकिन भाजपा ने इसे ‘मजाक’ बताते हुए राहुल के आरोपों को खारिज कर दिया था।