गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति में हलचल तेज है। जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा लगातार गुजरात चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इसी बीच उन्होंने नदी की को नमन करने की तस्वीर शेयर किया है। राघव चड्ढा के इस ट्वीट पर लोग यमुना नदी की याद दिला तंज कस रहे हैं।
राघव चड्ढा ने शेयर की तस्वीर
राघव चड्ढा ने तस्वीर शेयर कर लिखा कि श्री सोमनाथ महादेव मंदिर के पास स्थित तीन नदियों- सरस्वती, कपिला और हिरन के अद्भुत त्रिवेणी महासंगम के दर्शन किए। राघव चड्ढा के इस ट्वीट पर तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और यमुना नदी की गंदगी को लेकर लोग तंज कस रहे हैं।
लोगों की प्रतिक्रियाएं
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता अजय शेरावत ने लिखा कि इतनी साफ तो दिल्ली की यमुना नदी ही हो सकती है, गुजरात मे मोदी जी ने किया ही क्या है। @DineshS58628688 यूजर ने लिखा कि दिल्ली में यमुना नदी 7 सालों से साफ नहीं कर पाए। खैर मोदी जी के गुजरात में ही साफ नदियों के दर्शन कर लीजिए। @harshdcyadav यूजर ने लिखा कि वापस आ कर यमुना जी को भी इतना ही स्वच्छ बनाओ फिर कहीं प्रचार प्रसार करने की जरुरत नहीं होगी, लोग अपने आप वोट देंगे। जैसे आज मोदी जी को देते हैं।
@bharatmaru8 यूजर ने लिखा कि तो कुछ फर्क नजर आया दिल्ली की यमुना और गुजरात की नदियों में? @arpispeaks यूजर ने लिखा कि अच्छे से देख लीजिए, अहमदाबाद का रिवरफ्रंट और सूरत जाकर तापी का भी रिवरफ्रंट देख लेना और फिर दिल्ली जाकर यमुना के किनारे भी ऐसी फोटो लेकर पोस्ट करना, हिम्मत है तो। @Rajeshk36797493 यूजर ने लिखा कि कभी मां यमुना जी के भी दर्शन कर लिया करो महाराज। सुना है दिल्ली में बहुत स्वच्छ और निर्मल पानी बह रहा है। आम आदमी पार्टी के ज्यादातर आम आदमी यमुना जी में ही नहाते हैं।
बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर गुजरात में नेताओं का दौरा हो रहा है। केंद्र सरकार के कई मंत्री, कई नेता गुजरात में प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच जब उन्होंने नदी के किनारे खड़े होकर तस्वीर शेयर की तो लोगों ने खिंचाई करनी शुरू कर दी।