कांग्रेस नेता राहुल गांधी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे। वह 2 दिन के दौरे पर जम्मू पहुंचे हुए हैं। उन्होंने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए और उसके बाद आरती में भी शामिल हुए। कांग्रेस सांसद से जब मीडिया द्वारा सवाल पूछा गया तो उसका उन्होंने सीधा जवाब देते हुए कहा कि वे यहां माता के दर्शन करने आएं हैं, इसलिए किसी भी राजनीतिक विषय पर बात नहीं करेंगे।

इसी मुद्दे पर एक न्यूज़ चैनल पर डिबेट हो रही थी जिसमें बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो वह मंदिर में क्यों नहीं जाते थे, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि तब तो वह मंदिर जाने वालों की तुलना लड़कियां छेड़ने वालों से करते थे।

एक सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, ‘ ये राहुल गांधी जी हैं, जब कांग्रेस सत्ता में थे तो यह मंदिर – मंदिर क्यों नहीं जाते थे? तब तो कहते थे कि राम काल्पनिक हैं। 2014 में तो इन्होंने कहा था कि जो लोग मंदिर जाते हैं वह लड़कियां छेड़ते हैं।’

वह अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहने लगे कि क्या अब मंदिर जाने वाले लोग लड़कियां छेड़ना बंद कर दिए क्या? जब से राहुल गांधी मंदिर जाने लगे? उन्होंने कबीर दास के दोहे के जरिए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जब सत्ता में थे तो राम काल्पनिक थें। तब मंदिर जाने वाले लड़कियां छेड़ते थे। अब सत्ता से बाहर हो गए।

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कैलाश जाते समय भी गाय मांस खाते हो..गाय मांस खाने वाला भी गाय में आस्था प्रकट करता है। यह गाय के प्रति हमने नई प्रथा देखी है। उन्होंने दावा किया कि नेपाल के एक अखबार ने बताया था कि राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर जाते समय बीफ खाते हुए दर्शन करने गए थे। उन्होंने सावरकर का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि वह कह गए हैं कि जिस दिन हिंदू एकत्रित होकर मतदान करना प्रारंभ कर देगा उस दिन कोर्ट के ऊपर जनेऊ पहन कर सर्कुलर लोग टहलेंगे।