रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने दुबई में रेजिडेंशल प्रॉपर्टी खरीदी है। जिसकी कीमत 80 मिलियन डॉलर यानि 640 करोड भारतीय रुपया बताई जा रही है। खबरों की मानें तो मुकेश अंबानी ने यह शानदार विला अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदा है। मुकेश अंबानी के इस घर की जानकारी सामने आते ही कांग्रेस के नेता सवाल पूछने लगे।
मिली जानकारी के अनुसार, इस घर को खरीदने की प्रक्रिया साल 2022 में ही शुरू की गई थी लेकिन इसकी जानकारी पूरी तरह गुप्त रखी गई थी। हालांकि मीडिया में अब इसकी जानकारी सामने आया गई है। इसी पर कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट कर पूछा कि “मुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदा दुनिया का सबसे महंगा घर। जनता इनसे क्यों नही पूछती कि कैसे लूटा & कहां से ।
लोगों की प्रतिक्रियाएं
इशिका मिश्र नाम की यूजर ने लिखा कि अरे भाई वह आदमी मेहनत करता है, भारत में करोड़ों लोगों को रोजगार देता है और ईमानदारी से टैक्स भी भरता है, कोई घोटाला करके घर नहीं खरीदा है। दुनिया का पांचवा सबसे अमीर आदमी है ,दुबई में तो क्या लंदन में भी खरीद सकता है। एक यूजर ने लिखा कि इसमें पूछने वाली बात क्या है सर? सबको पता है कि अंबानी और अडानी मनुवादी भाजपा के एजेंट हैं। जीएसटी और पीएम केयर्स का सारा पैसा उन्हीं को दिया। देश की सारी संपत्ति भी मुफ्त में दे दी। दुबई और लंदन में घर नहीं खरीदेंगे तो क्या करेंगे।
ज्योति सिंह नाम की यूजर ने लिखा कि बस यहीं आपकी सोच पर तरस आता है कि जैसे 2014 से पहले अंबानी लाल किले सामने वाले पुल के नीचे भीख मांगता था और 2014 में मोदीजी के आते ही अरबपति बन गया? विशाल राय नाम के यूजर ने लिखा कि दुबई में तो शाहरुख खान ने भी खलीफा बुर्ज पर मकान खरीदा है। भाई जो कमाएगा वह खरीदेगा, उनका व्यापार तो कांग्रेस के शासन में भी चलता रहा और बहुत से गुजरात के लोग व्यापारी हैं। अमेरिका में भी हैं। आप खुद व्यापार करिए, पैसा कमाइए और आप भी खरीद लीजिए।
बता दें कि अंबानी ने दुबई में जो घर खरीदा है, उसके बगल में मशहूर ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम और फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के विला है। इस विला में 10 बेडरूम, एक निजी स्पा और इनडोर व आउटडोर पूल शामिल है। यह बिला अंबानी ने छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदा गया है। 65 वर्षीय मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।