भाजपा सांसद मनोज तिवारी विपक्षी दलों पर अक्सर ही तंज कसते नजर आते हैं। मीडिया चैनलों से बात कर रहे मनोज तिवारी से जब शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा हाल में ही किए गए ट्वीट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि असुरों के साथ लड़ाई चलती रहती है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि डीपी पर तिरंगा ना लगाने वाले देश कहां जोड़ पाएंगे। मनोज तिवारी के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।
मनोज तिवारी ने कही यह बात
मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल और शत्रुघ्न सिन्हा पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि सुर और असुर का युद्ध चलता रहता है। मैंने समझता हूं कि जहां सत्य, नैतिकता को परास्त करने के लिए बहुत सारी असुओं वाली शक्तियां मिलती रहती हैं। विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि इनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों को देश अच्छी तरह समझता है। जो लोग स्वतंत्रता दिवस के 76 वीं वर्षगांठ पर तिरंगा नहीं लगा पाए, वह देश क्या जोड़ पाएंगे?
शत्रुघ्न सिन्हा ने कही थी ऐसी बात
राजनीति में ‘रेवड़ी कल्चर’ को लेकर शुरू हुआ घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच मूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने 15 अगस्त को देश को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस पोस्ट में उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और कांग्रेस सांसद शशि थरूर को टैग किया। जिसके साथ उन्होंने लिखा कि हर शख्स का मुफ्त इलाज, हर बच्चे को मुफ्त शिक्षा और हर बेरोजगार को भत्ता।’
मनोज तिवारी के बयान पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
अनिल पांडे नाम के एक ट्विटर यूजर लिखते हैं कि क्या आपने आरएसएस ए सवाल किया था, जिनके कुछ नेताओं ने तिरंगा नहीं लगाया था। रामेश्वर नाम के एक यूजर ने लिखा – साथ जनता को डीपी नहीं वादा चाहिए। सुनील पाठक नाम के एक यूजर ने सवाल किया, ‘ मनोज तिवारी जी क्या जिन्होंने अपने डीपी में तिरंगा नहीं लगाया, वो देशभक्त नहीं है?’
अंशुल त्रिपाठी नाम के एक यूजर ने कमेंट किया – मनोज बाबू, डीपी में तिरंगा और हर घर तिरंगा करने वाले ये बताएं कि 15 अगस्त के दिन इंडिया गेट पर झंडा क्यों नहीं था? शहीद स्मारक इंडिया गेट पर तिरंगा ना लगाकर दी शहीदों का अपमान किया है। आसिफ नाम के एक यूजर ने कमेंट किया, ‘जिन्होंने 52 साल तिरंगे का तिरस्कार किया, आज हमें तिरंगा पर ज्ञान दे रहे हैं।’ रविंद्र राठी नाम के एक यूजर ने सवाल किया कि कुछ लोग गोडसे की फोटो लगाकर तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं? इस पर तो कुछ नहीं बोल रहे हैं?