नदी में कूदने का प्रयास कर रही एक लड़की को कुछ लोगों की बहादुरी ने मरने से बचा लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की किसी ब्रिज के नीचे बने पिलर पर बैठी है और नदी में कूदने की तैयारी में है। लड़की को सुसाइड की कोशिश करते देख कुछ लोग वहां इकट्ठा हो जाते हैं। इनमें कुछ पुलिसवाले भी हैं जो घटना के वक्त वहां गश्त करने पहुंचे थे।

एक सेकंड की देरी ले सकती थी लड़की की जान

सभी लोग लड़की को समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि वह ऐसा न करें, लेकिन अचानक से एक लड़का उस लड़की को बचाने के लिए पिलर पर कूद जाता है और यह देख लड़की नदी में कूदने के लिए छलांग लगा देती है, लेकिन लड़का उस लड़की को पकड़ लेता है और फिर उसके बाद बाकी लोग भी वहां आकर उसकी जिंदगी बचा लेते हैं। यह घटना यूपी के देवरिया जिले की है।

हिरण के बच्चे को कुछ खिला रहा था युवक तभी झाड़ियों से बाघ ने बोला हमला, कैमरे में कैद हुआ डरावना मंजर

नाबालिग थी लड़की

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस की गश्त और एक लड़के की बहादुरी की वजह से एक नाबालिग लड़की की जान बच गई। वायरल वीडियो में नजर आ रही 14 साल की नाबालिग लड़की आत्महत्य करने के लिए नदी में कूदने ही वाली थी, लेकिन उसके कूदने से पहले एक लड़का मसीहा बनकर वहां आ गया। तभी अचानक लड़की ने छलांग लगा दी, लेकिन लड़के ने जान जोखिम में डालकर लड़की को पकड़ लिया। इसके बाद सभी लोगों ने मिलकर उसे ऊपर खींचा।

कुछ सेकंड की देरी पड़ जाती भारी

यह घटना 4 नवंबर शाम करीब 4.30 बजे की बताई जा रही है। इलाके के थाना प्रभारी ने बताया है कि कुछ पुलिसवाले घटनास्थल के आसपास गश्त कर रहे थे तभी उन्होंने इस लड़की को आत्महत्या का प्रयास करते हुए देखा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसवालों ने उस लड़की को को समझाने की कोशिश की, लेकिन लड़की कूदने की धमकी देती रही। तभी एक लड़के ने हिम्मत दिखाते हुए छलांग लगा दी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का अगर कुछ सेकंड भी देर करता तो लड़की पानी में चली जाती।

यहां देखें वायरल वीडियो