गुजरात और हिमाचल प्रदेश में (Gujarat and Himachal Pradesh Assembly Election) विधानसभा चुनाव और MCD चुनाव के नतीजे सामने आ गये हैं, हिमाचल प्रदेश के अलावा गुजरात विधानसभा और MCD चुनाव में कांग्रेस (Congress) को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि हिमाचल में सरकार बनाने के बाद अन्य राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ गया है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस वहां भी जीत का और भाजपा को हराने का दावा अभी से कर रही है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने किया ट्वीट

मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) द्वारा सर्वे का हवाला देते हुए ट्वीट किया गया कि मध्यप्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) को 30 से भी कम सीटें मिलेंगी। सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के इस ट्वीट पर कई लोग अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के भविष्यवाणी और सर्वे का जिक्र कर चुटकी ले रहे हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

@DamodarHegde4 यूजर ने लिखा अब कांग्रेस भी अरिवंद केजरीवाल की तरह ये सब शुरू कर चुकी है? वो कहते थे कि गुजरात से भाजपा जा रही है और आप आ रही है लेकिन नतीजों में क्या निकला? भाजपा सरकार बना रही है। @rishibagree यूजर ने लिखा कि उसी IB वाले ने बताया होगा? @alochak_manoj यूजर ने लिखा कि आपकी भविष्यवाणी बिलकुल सही हो सकती है, बशर्ते राहुल गांधी की रैली मत कराना। @Mukesh19701 यूजर ने लिखा कि केजरीवाल भी ऐसा ही बोल रहे थे। अहंकार को छोड़कर जनता के बीच जाओ और जनता से संवाद बनाओ तब कुछ बात बन सकती है।

@YSBundela1008 यूजर ने लिखा कि गजब हवा है केजरीवाल की विपक्षी पार्टियों में, अब तो कांग्रेस भी सर्वे करा रही है। अच्छा तो ये बताइये इसका सर्वे किसने किया ? IB या RAW ने ? या फिर अक्कड़ बक्कड़ करके आपस में ही कुछ भी कहदो | मतलब इतनी निराशा है कांग्रेस में कि अब झूठ के अलावा और कुछ बचा ही नहीं है पार्टी में। @RUPKAYTHA यूजर ने लिखा कि आपने गलती से कांग्रेस की जगह बीजेपी लिख दिया है, अभी भी समय है इसे सुधार लीजिए और इसका उल्टा कर लीजिए क्योंकि 30 सीटें भी अगर कांग्रेस मध्यप्रदेश में ला पाई तो कोई आश्चर्य नहीं होगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश में (Madhya Pradesh BJP) भाजपा की सरकार है और शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh) मुख्यमंत्री हैं। हालांकि चुनाव के बाद कांग्रेस ने सरकार बनाई थी लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, इसके बाद सरकार गिर गई थी और भाजपा ने सरकार बनाई। अब कांग्रेस का दावा है कि 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा की हालत खराब होने वाली है।