राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) काफी एक्टिव नजर आए। कई जगहों पर दिग्विजय सिंह डांस करते, मनोरंजन करते भी दिखाई दिए। हालांकि अब भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से होकर निकल चुकी है और राजस्थान से होते हुए दिल्ली पहुंचने वाली है। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें कांग्रेस नेता कमलनाथ (Kamal nath), दिग्विजय सिंह पर नाराज दिखाई दिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। तभी कमलनाथ वहां पहुंचते हैं। दिग्विजय सिंह उन्हें अपनी कुर्सी से उठकर अपने पास बुलाते हैं। कमलनाथ आकर कुर्सी पर बैठते हैं और कहते हैं कि मैं ऑन रिकॉर्ड कहना चाहता हूं कि मैं बहुत दुःखी रहा कि भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर दिग्विजय सिंह बहुत दिनों बाद मध्य प्रदेश में अपनी शक्ल दिखाई है। सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल हो रही है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

@Sarwesh_pandey यूजर ने लिखा कि भारत जोड़ने का प्रोपगेंडा करने वाले खुद को तो जोड़ नहीं पा रहे और भारत जोड़ने की बात करते हैं। @buchade_bharat यूजर ने लिखा कि ये लोग आपस में ही लड़-भिड़ लेंगे, राहुल गांधी भारत जोड़ने निकले हैं और यहां तो पार्टी ही जुड़ना नहीं चाहती। @alok_ajay यूजर ने लिखा कि अभी सिंधिया गए हैं सिर्फ़ कमलनाथ जी, अभी दिग्गी राजा हैं और वो कही नहीं जायेंगे, बाबू जी ज़रा धीरे चलो।

@kumar22858672 यूजर ने लिखा कि क्या पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ कमलनाथ के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है ? कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के इस वार्तालाप से तो ऐसा ही कुछ लग रहा है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि राहुल गांधी को सबसे पहले अपने पार्टी के नेताओं को आपस में जोड़ना चाहिए, इस तरह से तो पार्टी कमजोर हो रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि कांग्रेस के तमाम नेताओं पार्टी को बदनाम कराते हैं, ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

बता दें कि यह पूरा वाक्या उस वक्त हुआ, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज FIR से जुड़े मामले को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने सीएम से मुलाकात की, इसके बाद प्रेस को संबोधित करने के लिए कमलनाथ और दिग्विजय सिंह मीडिया के सामने पहुंचे थे। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Joda Yatra) के दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच और राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच नफरत देखी है।