भारतीय सेना के कई रूप हमें देखने को मिल जाते हैं। सेना एक तरफ तो देश की सुरक्षा के लिए बॉर्डर पर तैनात रहती है तो वहीं दूसरी तरफ देश के अंदर भी जब हालात ऐसे हों कि सेना की जरूरत पड़ जाए तो सेना के जवान उस वक्त भी हमारे साथ खड़े होते हैं। सेना का जवान ऑफ ड्यूटी होकर भी अपना कर्तव्य और फर्ज कभी नहीं भूलता। वह हमेशा देश की सेवा और इस देश में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा के लिए खड़ा रहता है। इसके अलावा सेना के जवान का एक और चेहरा सामने आया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें आर्मी का एक जवान भूखी गाय माता को अपना खाना देता नजर आ रहा है।
भूखी गाय के लिए सेना के जवान ने परोस दिया अपना खाना
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो किसी पहाड़ी इलाके का नजर आ रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सेना का एक जवान पहाड़ी पर बैठकर अपना खाना खा रहा है तभी एक गाय वहां आ जाती है। गाय को देखकर जवान समझ जाता है कि वह भूखी है और उसे खाने के लिए कुछ चाहिए। तभी वह सोल्जर अपना खाना गाय को समर्पित कर देता है। वह सोल्जर अपने खाने को एक पत्थर पर गाय के लिए परोस देता है और उसके बाद गाय भी बहुत आराम से खाने में लग जाती है।
वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
खाना खाती हुई गाय को सेना का यह जवान फिर पुचकारता भी है और उसके बाद वह गाय को नमन भी करता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को @CommanMan777589 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया। वायरल वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया देते हुए इस जवान की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि सनातन धर्न में हर जीव का सम्मान किया जाता है।
एक यूजर ने इस वीडियो के बैकग्राउंड म्यूज़िक पर सवाल खड़ा किया है। यूजर ने कहा है कि इस वीडियो की थीम और इसका बैकग्राउंड म्यूजिक बिल्कुल भी मेल नहीं खाता। क्या आपको कोई अच्छा भक्ति गीत नहीं मिला? या आप भी एजेंडा चला रहे हैं?
