गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान IAS अधिकारी अभिषेक सिंह की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया था। कई महीनों तक सस्पेंड रहने के बाद अभिषेक सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। अब उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह अभिनेत्री सनी लियोन के साथ नजर आ रहे हैं।
अभिषेक सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी
खुद अभिषेक सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर कर बताया है कि हमने अभी-अभी अपने पहले रैप गाने का वीडियो शूट पूरा किया है, जिसे मैंने खुद गाया है.. “मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं।” उन्होंने आगे लिखा कि सनी लियोन की मौजूदगी ने वीडियो में ग्लैमर और जान डाल दी है। मुझे यकीन है कि आपको यह पसंद आएगा। मेरे प्रिय मित्र और सह-कलाकार सनी लियोन और मेरी तरफ से आप सभी को नवरात्रि और दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएँ!! आप सभी से जल्दी ही मुलाकात होगी!
सनी लियोन को जौनपुर आने का निमंत्रण
वीडियो अभिषेक सिंह ने कहा है कि सनी लियोन को जौनपुर आने का निमंत्रण दिया है और सनी ने कहा है कि वहजल्द ही जौनपुर आएंगी। बताया जा रहा है कि अभिषेक सिंह बॉलीवुड में हाथ आजमाना चाहते हैं, अब उन्होंने अपने पहले रैप सॉंग कि लांच करने की जानकारी दी है।
बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को आर्ब्जवर बनाकर भेजा गया था लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर सरकारी गाड़ी के साथ तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद विवाद खड़ा हुआ था और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। हाल ही अभिषेक सिंह ने IAS से इस्तीफा दे दिया था।
अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं। अभिषेक सिंह की पत्नी चर्चित आईएएस अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल हैं। अभिषेक सिंह साल 2011 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। अभिषेक सिंह के पिता कृपाशंकर सिंह भी आईपीएस थे, जो अब रिटायर हो चुके हैं। चर्चा इस बात की भी है कि अभिषेक सिंह राजनीति में उतर सकते हैं।
