Viral Video: यूपी के फतेहपुर से हैरान करन वाली खबर सामने आई है, यहां एक लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। जंगल में दोनों को समय बिताते हुए गांव वालों ने देख लिया, इसके बाद उन्होंने वह किया जिसकी दोनों ने कल्पना नहीं की होगी। बता दें कि दोनों अभी नाबालिग है। चलिए पूरा मामला आपको बताते हैं।
फतेहपुर के जंगल में प्रेमी जोड़ा चोरी छिपे मिल रहे थे, इसी बीच दोनों को गांव के लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद गांव के लोगों ने लड़की के घरवालों को जानकारी देकर बुलााया। इसके बाद गांव के बाहर मंदिर में दोनों की शादी करा दी और पल भर में ही दोनों प्रेमी से पति-बन गए, दोनों की जिंदगी पल भर में ही बदल गई। दोनों के बाल विवाह का वीडियो अब वायरल हो रहा है।
असल में लड़की से मिलने के लिए लड़का मैनपुरी से आया था, दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी, बाद में दोनों का प्यार हो गया। दोनों ने साथ रहने का फैसला किया, इसके बाद प्रेमी अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए फतेहपुर आया था। दोनों जंगल में मिल रहे थे तभी लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और फिर शादी करा दी। वहां मौके पर सपा नेता सुशील पटेल भी मौजूद थे, उन्होंने भी कपल को आशीर्वाद दिया, जिनको अब विपक्ष ने घेर लिया है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमी ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा और दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें भी खाईं, इसका वीडियो देखकर लोगों को हैरानी हो रही है, क्योंकि दोनों अभी नाबालिग हैं। जब वीडियो वायरल हुआ तो जिला प्रशासन दंग रह गया। इसके बाद चाइल्ड लाइन टीम की मदद से पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर बाल कल्याण समिति न्यायालय के सामने पेश किया।
न्यायालय के आदेश के बाद लड़की को वन स्टॉप सेंटर और लड़के को चाइल्ड लाइन सेंटर में रखा गया है। दोनों ने यह नहीं सोचा होगा कि उनके साथ ऐसा कुछ होगा। फिलहाल दोनों की शादी कराने वालों की तलाश की जा रही है। मामले में प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी ने का का कहना है कि जोड़े की शादी कराने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आप भी देखें यह वायरल वीडियो-
