भारत सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि 500 और 1000 के नोटों का क्या करना है, तो परेशान न हों। सोशल मीडिया यूजर्स अापकी यह समस्या सुलझाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ऐसे-ऐसे तरीके बताए हैं जिससे आपको हजारों-लाखों रुपए खत्म करने में खासी परेशानी नहीं आएगी और कानूनी झंझट से भी बचे रहेंगे। बस इसमें आपको कोई नकद फायदा नहीं होगा, बल्कि आपका धन (अगर वह काला है तो) किसी काम आ जाएगा। हालांकि 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट 10 नवंबर से 30 दिसंबर, 2016 तक बैंक या डाकघर के खाते में जमा करवा सकते हैं। या फिर इन पुराने नोटों को नए एवं मान्य नोटों के साथ बदल सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको अपना पहचान पत्र भी दिखाना होगा। 11 नवंबर तक कुछ स्थितियों में पुराने नोट चलेंगे। सभी सरकारी अस्पतालों केमिस्ट, पेट्रोल पंप, रेलवे काउंटर एयरपोर्ट पर 11 नवंबर तक नोट लिए जाएंगे। आरबीआई ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट निकाले हैं। ये 10 नवंबर से जारी होंगे। गुरुवार से बैंक में 500 और 1000 रुपए का नोट बदलने की सुविधा के लिए काउंटर होगा। वहीं पोस्ट ऑफिस में भी जाकर इन्हें बदला जा सकेगा। हालांकि सरकार ने कहा है कि 500 रुपए और 1000 रुपए का नोट अपने जोखिम पर लें, क्योंकि पैसे बदलने वालों पर कैमरे से नजर रखी जाएगी।
वीडियो में देखें, कैसे होंगे 500 व 2000 के नए नोट:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था कि ”500 और 1000 रुपये के नोट अब कागज के टुकड़ों से अध्ािक कुछ नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास 500 और 1000 रुपये के नोट हैं, वे लोग 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा करा सकते हैं। 50 दिन का समय है इसके लिए अफरातफरी करने की जरुरत नहीं है।”
हालांकि सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं देखकर ऐसा लगता नहीं कि लोग 500, 1000 के नोट बदलना चाहते हैं। उन्होंने इन नोटों के इस्तेमाल के लिए कुछ ऐसे तरीके बताए हैं:

नोट बंद होने का क्या होगा असर, देखें वीडियो:


वीडियो: पेट्रोल पंपों पर 500, 1000 के नोट न लेने वालों पर होगा एक्शन, पेट्रोलियम मंत्री ने दी वार्निंग


500, 1000 के नोट बंद होने पर क्या कहती है जनता, देखें वीडियो:
मूंगफली रखने के लिए। (Source: Twitter)