चुनाव 2022 में करारी शिकस्त के बाद बीजेपी एक तरफ जहां सातवें आसमान पर है वहीं कांग्रेस के लिए मुंह छिपाना भारी पड़ रहा है। बीजेपी के लोग कांग्रेस पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। एक टीवी डिबेट में संबित पात्रा ने कांग्रेस पर कटाक्ष कर कहा कि राहुल गांधी को रिप्लेस मत करिएगा। देश के लिए उनका बने रहना बहुत जरूरी है।

संबित ने कटाक्ष करते हुए आजतक पर कहा कि हम लोग चाहे कुछ भी कहें पर आप लोग मत सुनना। राहुल गांधी को कांग्रेस का टॉप लीडर बनाकर रखिए। उनका कहना था कि वो मोदी जी को फोन करके आग्रह करेंगे कि अगले मेनीफेस्टो में लिखिए कि एक टाईम मशीन बनाकर कांग्रेस के दफ्तर भेजिएगा। उन्हें उसके जरिए अंग्रेजों के जमाने में भेजिए।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग भूतकाल से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। उनका हर बात में जवाब होता है कि हम अंग्रेजों को जमाने के जेलर थे। हम ऐसा करते थे। हम वैसा करते थे। संबित का कहना था कि इन लोगों के पास बातों के सिवाय कुछ नहीं है। ये हर बात में पास्ट में चले जाते हैं। हर बात पर इनका तर्क होता है कि कांग्रेस ने देश के लिए क्या क्या नहीं किया।

दरअसल, संबित के राहुल पर किए गए तंज के बाद एंकर चित्रा त्रिपाठी ने कांग्रेस प्रवक्ता पंकज श्रीवास्तव से सवाल किया था। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि संबित जी की जुबान पर सरस्वती बैठी है। वो कभी कभी देश के लिए सोचते हैं। इस बार भी राहुल की बात कर वो देश की बात कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=JBV_g0Y7zk8

उनका कहना था कि राहुल गांधी देश के लिए जरूरी हैं, इस बात में कोई शक नहीं है। उनका ,कहना था कि यूपीए शासन में करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर कर लिया गया था। लोगों को समझ में आने लगा है कि आप लोग क्या कर रहे हैं। राहुल लोगों के दिल में मौजूद हैं।