दिल्ली मेट्रो में अब तक आपने न जाने कितनी मोहब्बतों को परवान चढ़ते हुए देखा होगा। अश्लीलता का अड्डा बनती जा रही दिल्ली मेट्रो में पहली बार कुछ ऐसा हुआ है जो लोगों के दिल को छू गया। दरअसल, एक लड़का 3 साल के बाद अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से दिल्ली मेट्रो के राजीव चौक स्टेशन पर टकराया और उसके बाद उस लड़के ने पूरा वाकया सोशल मीडिया पर शेयर किया। अब उस लड़के की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो चुकी है। लड़के ने अपनी एक्स को देखने का यह वाकया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म reddit पर शेयर किया है।

करवाचौथ पर 3 साल बाद मिली एक्स गर्लफ्रेंड

लड़के की पोस्ट के मुताबिक, 10 अक्टूबर 2025 (करवाचौथ के दिन) को वह 3 साल के बाद पहली बार दिल्ली मेट्रो के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से टकराया। दोनों एक दूसरे को देखकर काफी हैरान हो गए। दोनों के बीच बातचीत हुई और फिर दोनों अपने-अपने रास्ते को चल दिए। इस मुलाकात को लेकर लड़के ने अपनी फीलिंग्स को सोशल मीडिया पर शेयर किया।

बीमार बेटे ने पिता की गोद में तोड़ा दम, देखते ही सदमे में शख्स की हो गई मौत, मन को कचोट रही भावुक करने वाली कहानी

लड़के ने क्या सोशल मीडिया पोस्ट में?

लड़के ने अपनी पोस्ट में कहा, “मैं ऑफिस के बाद गुड़गांव से ग्रीन पार्क लौट रहा था। अपने ही ख्यालों में खोया हुआ था कि तभी ट्रेन राजीव चौक पर रुकी, भीड़ अंदर आई और तभी मैंने उसे देखा, मेरी एक्स। उसे 2022 के बाद उस दिन पहली बार देखा। पहले तो मैंने ध्यान नहीं दिया, लेकिन उसने मुझे देख लिया। उसने मुस्कुराते हुए कहा – Hye, बहुत दिन हो गए। फिर हमने कुछ मिनटों तक काम और बाकी चीजों पर बातचीत की। लेकिन उन बातों के बीच की वो चुप्पी बहुत अजीब थी। बहुत भारी लग रही थी।’

लड़के ने पोस्ट में आगे कहा- ‘कुछ बातचीत के बाद वह हौज खास स्टेशन पर उतर गई और बोली – अच्छा लगा मिलकर। मैंने भी बस इतना कहा- हां मुझे भी। फिर मैं बस वहीं खड़ा रह गया। मेरा स्टेशन जा चुका था और मैं बस पुरानी बातों को याद करता रह गया। मैंने सोचा था उसे भूल चुका हूं पर शायद नहीं।’

वायरल पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन

इस वायरल पोस्ट पर कुछ लोग फनी कमेंट कर रहे हैं तो कुछ अपने इमोशन भी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘भाई ये तो सिगनल है। आज करवाचौथ भी है।’ एक और अन्य यूजर ने कहा है, ‘ठीक है भाई, होता है। उसकी जिंदगी में कोई और जरूर होगा। लेकिन याद रखना जब वो बाहर निकली थी, तब तुमने ही दरवाजा बंद किया था।’