कर्नाटक से एक कांग्रेस कार्यकर्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कथित तौर पर एक कांग्रेस कार्यकर्ता महिला डांसर पर नोट बरसा रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही बीजेपी ने कांग्रेस कार्यकर्ता पर कई तरह के सवाल खड़े करते हुए माफ़ी मांगने की बात की है।
कांग्रेस का कार्यकर्ता का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कर्नाटक के धारवाड़ जिले में एक शादी समारोह की हल्दी की रस्म के दौरान का है। इस वीडियो में एक महिला डांसर पर एक कांग्रेस कार्यकर्ता पैसा लूटा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला डांसर पर पैसा लूटा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता का नाम शिवशंकर हम्पन्ना है।
कर्नाटक बीजेपी महासचिव महेश तेंगिंकाई ने उठाये सवाल
कर्नाटक बीजेपी महासचिव महेश तेंगिंकाई ने शर्मनाक बताते हुए कहा कि, ‘मैं इस बारे में बहुत स्पष्ट रहूंगा, एक लड़की नाचती है और उस पर पैसे फेंके जा रहे हैं। ऐसे लोग पैसे का मूल्य नहीं समझते हैं। इस तरह के उदाहरण दिखाते हैं कि कांग्रेस की संस्कृति क्या है और हमने इसे पहले भी कई बार देखा है। मैं इसकी निंदा करता हूं। इस बारे में कांग्रेस को गौर करने की जरुरत है।’
बीजेपी प्रवक्ता बोले- माफ़ी मांगे
इंडिया टुडे के अनुसार इस मामले पर बीजेपी प्रवक्ता रवि नाईक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्त्ता को माफ़ी मांगनी चाहिए। रवि नाईक ने कांग्रेस की संस्कृति पर सवाल उठाते हुए कहा,’वह इन लड़कियों को क्या सम्मान दे रहे हैं? यह मेरा सवाल है, ऐसा लगता है कि यह एक ऐसी संस्कृति है जो केवल कांग्रेस के पास है क्योंकि शादी की जगह पर लड़कियों पर पैसे फेंकने की संस्कृति तो ही नहीं। इस बात का जवाब तो केवल कांग्रेस ही दे सकती है।’
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक होने की वजह से किसी राजनीतिक दल के नेता का इस तरह का व्यवहार कतई स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता को तुरंत महिला से माफी मांगनी चाहिए और यह घटना महिलाओं के लिए पूरी तरह से अपमानजनक है। जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले पाए अभी तक कर्नाटक कांग्रेस की ओर से किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गयी है।