होली के रंग में हर कोई सराबोर है। नेता, मंत्री, सांसद और आम जनता सब होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अमेरिकी वाणिज्य मंत्री के साथ होली के मौके पर डांस करते नजर आ रहे हैं। राजनाथ सिंह के घर पर होली खेलने वालों में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पीयूष गोयल भी शामिल थे।
अमेरिकी मंत्री के साथ डांस करते रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर होली समारोह आयोजित किया गया था, जहां अमेरिका का वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो के साथ रक्षा मंत्री डांस करते नजर आए। रायमोंडो इस समय भारत के दौरे पर हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर राजनाथ सिंह और जीना रायमोंडो के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यूजर्स ने किये ऐसे कमेंट
@HatimYKS यूजर ने लिखा कि रक्षा मंत्री ख़ुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि रक्षामंत्री खुद को अच्छा फील नहीं कर रहे हैं लेकिन अब साथ तो देना ही पड़ेगा तो दे रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये कलरफुल विदेशनीति हैं और त्यौहार की खूबसूरती है। अशोक नाम के यूजर ने लिखा कि आज राक्षा मंत्री को नांचने में बहुत आनंद आ रहा है, अब महंगाई के खिलाफ आन्दोलन करना भूल गए है।
संदीप देव नाम के यूजर ने लिखा कि भाजपा के बड़े नेताओं में शायद अकेले राजनाथ सिंह ही हैं जो अटल बिहारी वाजपेई जी की होली की परंपरा को जीवित रखे हुए दिखते हैं। एक यूजर ने लिखा कि राजनाथ सिंह जी खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब इनकी खैर नहीं होगी। विपक्षी इस तस्वीर का यूज अब इनके खिलाफ करेंगे। एक यूजर ने लिखा कि भारत के इशारे पर नाचता दिखा अमेरिका!
बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने होली समारोह का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए राजनाथ सिंह ने लिखा, होली के शुभ अवसर पर अपने आधिकारिक निवास पर संयुक्त राज्य अमेरिका की वाणिज्य सचिव सुश्री जीना रायमोंडो की मेजबानी करके खुशी हुई। सोशल मीडिया पर राजनाथ सिंह के डांस का वीडियो वायरल है।