टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और हरभजन सिंह के मजाकिया अंदाज से हर कोई वाकिफ है। सोशल मीडिया पोस्ट से भी दोनों लोगों को काफी एंटरटेन करते हैं। पूरा देश जब रंगों का त्योहार मनाने में डूबा है तब ये दोनों खिलाड़ी अपने फैंस को गुदगुदाने से कहां चूकने वाले थे। होली 2023 (Holi 2023) मनाते हुए युवराज सिंह ने हरभजन सिंह के साथ फनी वीडियो शेयर किया है। इसमें युवी टॉयलेट से निकलते हैं और दोनों गले मिलते हैं और एक दूसरे को रंग लगाने लगते हैं। भज्जी फिर सवाल करते हैं कि उन्होंने हाथ धोए या नहीं तो वह कहते हैं कि सॉरी वह भूल गए।
युवराज ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, ” बुरा न मानो होली है। आप सबको हमारी तरफ से होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।” वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लश बजता है और युवराज सिंह टॉयलेट से बाहर निकलते हैं। वहां हरभजन सिंह खड़े रहते हैं। दोनों एक दूसरे को हैप्पी होली कहते हैं और गले मिलकर रंग लगाने लगते हैं।
कमाल बंदा है तू
तभी हरभजन सिंह कहते हैं, ” यार बाय द वे तू टॉयलेट गयासी न, हाथ धोए तूने? ” इसपर युवराज सिंह जवाब देते हैं, “हां ओ यार सॉरी सार। हरभजन सिंह कहते हैं, “कमाल बंदा है तू।” युवराज फिर आगे कहते हैं, हैप्पी होली मेरी तरह होली में कुछ मिक्स न करें। सबको हाथ धोकर ही प्यार से रंग लगाए। आप कुछ कहना चाहेंगे?” हरभजन कहते हैं मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगा। रंग के अलावा कुछ और तो लग नहीं गया। हैप्पी होली।” फिर दोनों गले मिलते हैं।
हरभजन सिंह और युवराज सिंह का शानदार इंटरनेशनल करियर
बता दें कि हरभजन सिंह और युवराज सिंह का इंटरनेशनल करियर काफी शानदार रहा। दोनों ही खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के हिस्सा थे। दोनों का टीम के चैंपियन बनने में काफी बड़ा योगदान रहा। हरभजन ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति में कदम रखा और वह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं।