भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने ऐलान किया है कि वह यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ेंगे। उनके इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रिया आने लगी। कुछ यूजर्स उनको गोरखपुर सदर से चुनाव ना लड़ने की चला दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सीएम योगी के लिए अब रास्ता बेहद कठिन हो जाएगा।
दरअसल चंद्रशेखर आजाद ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से कई बार मुलाकात की, दोनों नेताओं के बीच गठबंधन को लेकर बात नहीं बन पाई तो चंद्र शेखर आजाद ने ऐलान किया कि वह गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ेंगे। उनके इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। जिसमें विनोद राघव नाम के एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया कि केवल पॉपुलर होने के लिए चंद्रशेखर आजाद योगी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं।
अनुराग सिंह नाम के एक ट्विटर यूजर लिखते हैं कि अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी को चंद्रशेखर आजाद जी को संयुक्त रूप से समर्थन देना चाहिए। संजय कपूर नाम के एक टि्वटर हैंडल से कमेंट किया गया कि योगी जी की सीट पक्की है और रावण की जमानत जब्त होगी। अमित मेहरा नाम के ट्विटर यूजर लिखते हैं – योगी आदित्यनाथ जी अब जगह मत बदलना। देखो क्या होता है?
राजीव रंजन नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा कि खबरों में बने रहने के लिए इस तरह की रणनीति अच्छी है। राहुल कुमार नाम के ट्विटर यूजर ने कमेंट किया – चंद्रशेखर आजाद तो सच में खतरे के खिलाड़ी निकले। नितिन नाम के ट्विटर यूजर लिखते हैं, ” योगी से मुकाबला करके सिर्फ मीडिया में रहना ही इनका मकसद है। इनको आत्मविश्वास है कि यूपी में एक भी सीट नहीं मिलने वाली।”
अशोक कुमार गुप्ता नाम के एक टि्वटर यूजर ने कमेंट किया कि वही होगा जो कन्हैया कुमार का बेगूसराय में हुआ था। अक्षांश नाम के एक ट्विटर यूजर लिखते हैं – पब्लिसिटी स्टंट क रोग बड़ा खतरनाक होता है। गोरखपुर से चुनाव लड़ने पर सोशल मीडिया पर लाइक्स तो मिल जाएगा लेकिन वोट मुश्किल है। जानकारी के लिए बता दें कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन ना होने पर चंद्रशेखर आजाद एक टीवी इंटरव्यू देते वक्त रोने लगे थे।