Groom Bride Viral Video: शादी को लेकर लड़के और लड़की दोनों ही ढेर सारे सपने संजोते हैं। शादी के तय होने के बाद ही वो साथ मिलकर यह प्लानिंग करने लगते हैं कि हम शादी में क्या कुछ करेंगे। खासकर जयमाला के वक्त एंट्री को लेकर प्लानिंग की जाती है क्योंकि यह वो वक्त होता है जब सबकी नजर दूल्हा-दुल्हन पर होती है।

यूजर्स के दिल को खुश कर दिया

सोशल मीडिया पर भी जयमाला के वक्त का वीडियो खूब वायरल होता है। इन वीडियो को लोग पसंद भी खूब करते हैं। इनदिनों भी शादी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वीडियो जयमाला की रस्म से पहले का है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन साथ गाना गाते नजर आ रहे हैं। दोनों की गायन और बॉन्डिंग ने यूजर्स के दिल को खुश कर दिया है।

यह भी पढ़ें – वरमाला से पहले हुई इतनी बारिश डूब गया पूरा पंडाल, नाव पर दुल्हन को स्टेज तक लेकर आए लोग, Viral Video देख यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर iayushipurohit_music और anand_vyas_ji_ ने शेयर किया है में दिखाया गया है कि सजे-धजे दूल्हा-दुल्हन जयमाला की रस्म से पहले एक-दूसरे को गाना डेडिकेट कर रहे हैं। गाने की शुरुआत दूल्हा करता है। फिर बाद में दुल्हन भी गाती है। वीडियो के अंत में दोनों साथ गाते नजर आते हैं। वहीं, स्टेज के पास खड़े गेस्ट और रिश्तेदार उनकी हौसला अफजाई करते दिखते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो –

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया वीडियो कुछ ही समय में लोकप्रिय हो गया। वीडियो को अब तक लाखों यूजर्स देख चुके हैं। वीडियो को 52 हजार से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने दंपत्ति के लिए भर-भरकर प्यार लुटाया है। उन्होंने दोनों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही इतना प्यारा गाना गाने के लिए उनकी जमकर तारीफ की है।

यह भी पढ़ें – स्टेज पर खड़े दूल्हे को बुर्का पहने युवती लगाने लगी गला, देखकर दुल्हन रह गई दंग, जब लोगों ने हटाया नकाब तब…, चौंकाने वाला Viral Video

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “यह अब तक की बेस्ट वेडिंग एंट्री है जो मैंने देखी है। मेरी शादी में भी ऐसा ही कुछ हो।” दूसरे यूजर ने लिखा, “दुल्हन की प्रैक्टिस ज्यादा अच्छी है। उसने जैसे ही गाना शुरू किया, मेरे रौंगटे खड़े हो गए।” तीसरे ने कहा, “दोनों को जादुई आवाज का आशीर्वाद प्राप्त है। ड्रीम वेडिंग एंट्री। राम मिलाई जोड़ी।” वहीं, एक अन्य ने कहा, “कहां मिलते हैं इतने टैलेंटेड जोड़े। यह तो मेड फॉर इच अदर हैं।”