Indian Express Mini Crossword Proposal: जब इंसान प्रेम में होता है तो कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहता है। वह अपने प्रेमी के होठों पर एक हंसी लाने के लिए कोशिशें करता रहता है। प्यार क्या है? इसका हर किसी के पास अपना अलग जवाब हो सकता है, अलग नजरिया हो सकता है मगर यह कहना गलत नहीं होगा कि प्यार में इंसान सामने वाले की खुशी चाहता है। आज प्यार की बात इसलिए क्योंकि इंडियन एक्सप्रेस मिनी क्रॉसवर्ड एक ऐसी ही लवस्टोरी की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
इंडियन एक्सप्रेस मिनी क्रॉसवर्ड की इस कहानी को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस क्रिएटिविटी की सराहना कर रहे हैं। लोगों को प्रपोजल का यह अनोखा अंदाज भा रहा है। चलिए इस लव स्टोरी के यूनिक प्रपोजल के बारे में आपको बताते हैं।
लेडी लव को अलग अंदाज में प्रपोज करना चाहते थे अमन
असल में यह कहानी है पुणे के एक फिल्म निर्माता अमन तिलवंकर (बदला हुआ नाम) की। जिन्हें अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करना था। वे इस पल को खास बनाना चाहते थे और अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज करना चाहते थे। वैसे घुटनों के बल झुककर फूलों और रिंग के साथ प्रपोज करने में भी कोई बुराई भले ना हो मगर अमन चाहते थे कि वे कुछ ऐसा करें जिससे वे दोनों जुड़े हों। जो फेक ना लग कर कुछ रियल लगे।
चाय के साथ क्रॉसवर्ड का चस्का
उनके दिमाग में Indian Express Mini Crossword का ख्याल आया। उन्हें पता था कि उनकी गर्लफ्रेंड रोज सुबह चाय पीने के साथ क्रॉसवर्ड सॉल्व करती हैं। उन्हें Indian Express Mini Crossword में प्रकाशित पहले को सॉल्व करना अच्छा लगता है। हमसे कई लोगों की अलग-अलग हॉबी होती है। हम अपने दिमाग को रिफ्रेश करने के लिए अलग-अलग हॉबी का सहारा लेते हैं। किसी को गाना पसंद है, किसी को खाना बनाना पसंद है, किसी को घूमना पसंद है तो किसी को मूवी देखना। इसी तरह अमन की प्रेमिका को Crossword के उलझे हुए पहलुओं को सॉल्व करना पसंद है। वे पजल गेम काफी पसंद करती हैं। इसी वजह से अमन के दिमाग में यह क्रिएडिव आइडिया आया। बस फिर क्या था इसके बाद जो हुआ अब वह सोशल मीडिया पर भी वायरल है।
असल में अमन ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए इंडियन एक्सप्रेस मिनी क्रॉसवर्ड के जरिए प्रपोज किया। पिछले गुरुवार इंडियन एक्सप्रेस मिनी क्रॉसवर्ड के ग्रिड में ‘MARRY ME’ देखने को मिला और यह वायरल हो गया। इस तरह ने अमन ने अपनी लेडी लव से शादी के लिए अनोखे अंदाज में पूछा।
अमन कहते हैं कि मैं चाहता था कि शादी का प्रपोजल कुछ ऐसा हो जो रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हो। मैं यह भी चाहता था कि यह सार्वजनिक ना होकर हम दोनों के बीच ही रहे। असल में इंडियन एक्सप्रेस का क्रॉसवर्ड कुछ ऐसा है कि हमने कई बार साथ में सॉल्व किया है।
अमन ने इसके लिए जब एक्सप्रेस ग्रुप से संपर्क किया तो यह बेहद आसानी से हो गया। अमन को इसके लिए परेशान नहीं होना पड़ा। अमन ने अपने प्रपोजल के साथ दोनों के लिए ग्रिड पर एक ‘चंपा’ फूल को प्रकाशित करने की भी रिक्वेस्ट की थी और हुआ भी यही।
तैयारी में नहीं हुई कोई परेशानी
अमन ने बताया कि यह ख्याल मेरे दिमाग में एक महीने पहले आया था। मैं और जूही व्हाट्सएप पर क्रॉसवर्ड बना रहे थे। उस समय अमन ने जूही के लिए एक खास रिंग बनाई थी। जो उन्होंने स्पेन के समुद्री बीच के कलेक्ट किया था। मेरे एक दोस्त ने क्रास वर्ड के एडिटर से बात करवाई। इसके बाद तीन जुलाई तक सारी तैयारी हो गई थी।
जिंदगी भर के लिए यादगार बन गया ये खास पल
अगले दिन जूही को जब न्यूजपेपर नहीं मिला तो इस बात पर दुखी हो रही थी कि चाय के साथ वह क्रॉसवर्ड कैसे करेगी। इसके बाद मैंने उससे कहा कि, हम IE मिनी क्यों नहीं आज़माते? इसके बाद वह IE मिनी क्रॉसवर्ड सॉल्व करने की कोशिश करने लगी। उसे साल्व करना आसान नहीं था। जूही को समय लग रहा था। अमन को घबराहट हो रही थी। जब उसने 7-अक्रॉस पर क्लिक किया जो काफी महत्वपूर्ण क्लू था तो उसे आंसर समझ नहीं आया।
इस वक्त मैं अपनी जेब में अंगूठी लेकर आस-पास भटक रहा था। सात मिनट बाद आखिर में जूही ने कहा ओह यह तो “मैरी मी” है। जैसे ही उनसे यह कहा मैं अंगूठी लेकर घुटनों के बल बैठ गया और उसने हां कहा।
इसके बाद हम अपनी हंसी नहीं रोक पाए, यह पहल हमारे लिए बेहद खास था। हमने 12 मिनट 57 सेकंड में पूरा कर लिया था। इस समय तक मैं काफी डरा हुआ था मगर जैसे ही उसने हां कहां हर तरफ खुशी ही खुशी थी।
अमन ने लोगों को दी ये खास सलाह
इस वायरल पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है, “मैं अब हर दिन न्यूज पेपर पढ़ूंगा”। वहीं कई लोगों ने अपने पार्टनर से इस तरह की कोशिश की उम्मीद की। जो लोग अपने साथी के साथ यादगार पल चाहते हैं उन लोगों को अमन ने सलाह दिया है कि वे अपने पार्टनर की बात सुनें, उनकी पसंद और नापंसद का ख्याल रखें। कौन जानता है कि आप भी खबरों में आ जाएं। वैसे आपको अमन का यह मैरिज प्रपोजल कैसा लगा….