गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात दौरा कर रहे हैं। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ 22 अगस्त यानी सोमवार को गुजरात पहुंचे केजरीवाल ने गुजरात के लोगों से कई बड़े वादे किए। इस बीच सोशल मीडिया के माध्यम से अरविंद केजरीवाल ने गुजरात बीजेपी को लेकर एक दावा किया। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट करने लगे।

अरविंद केजरीवाल ने किया यह दावा

अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ‘गुजरात में भाजपा बुरी तरह से आम आदमी पार्टी से घबराई हुई है। सूत्र के मुताबिक जल्द ही गुजरात के बाद का प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल को हटाया जा सकता है। क्या भाजपा इतनी डरी हुई है?’ केजरीवाल द्वारा किए गए इस ट्वीट पर कुछ लोग उनका समर्थन करते नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने जमकर हमला बोला है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने चुटकी लेते हुए लिखा कि जीवन में इसी तरह का कॉन्फिडेंस चाहिए।

यूजर्स के जवाब

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने तंज कसते हुए लिखा कि ऐसी कहानियां सुनाने की और प्रैक्टिस कर लो केजरीवाल जी। ये आदत जेल में बहुत काम आएगी आपके। 8 – 10 साल जेल में रहोगे आप और सिसोदिया, बढ़िया टाइम पास होता रहेगा। रघुराज नाम के ट्विटर यूजर द्वारा केजरीवाल के ट्वीट पर लिखा गया – सूत्रों के ही मुताबिक सिसोदिया जी दिल्ली का सीएम बनने के जिद पर अड़े थे, शराब घोटाले का सारा पैसा हजम करना चाहते थे। बुरी तरह घबराए केजरीवाल ने उनके कारनामों की खबर जांच एजेंसियों को दे दी। और उनके जेल जाने का पूरा इंतजाम करवा दिया। केजरीवाल जी अगला शिकार कौन है?

अभिनव त्रिपाठी नाम के एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी के साथ कमेंट किया कि, ‘आज का सबसे बेहतरीन जोक है।’ अंकित जैन नाम के एक ट्विटर यूजर चुटकी लेते हुए लिखते हैं – शाम तक मोदी जी अमित शाह जी और जेपी नड्डा जी सो सकते हैं केजरीवाल को इस्तीफा। राजेंद्र सिंह नाम के एक यूजर लिखते हैं कि जिस तरह बीजेपी यूपी में आम आदमी पार्टी से डरी हुई थी?

Also Read
इन्हें भारत रत्न देना चाहिए तो छापे मरवा रहे हैं- मनीष सिसोदिया पर बोले अरविंद केजरीवाल, हुई खिंचाई

भूषण लाल लाल के वीडियो जल लिखते हैं कि खुले मैदान में रैली करने की हिम्मत नहीं है आम आदमी पार्टी की, एक हॉल में भीड़ बुलाकर रैली करते हैं और कहते हैं कि बीजेपी गुजरात डरी हुई है। लक्ष्मीकांत भारद्वाज नाम के एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा – मैंने तो सुना है कि आप से स्वर्ग भी घबराया हुआ है, इंद्र का सिंहासन हिल रहा है। विकास नाम के एक ट्विटर यूजर लिखते हैं – क्या आपको पता है की CR पाटिल आम चुनाव में सबसे ज़्यादा मतों से जीतने वाले व्यक्ति हैं? ऐसे समर्पित लोकप्रिय कार्यकर्ता से आपका पाला पड़ा है। मुंह की खाओगे ‘आप’ लोग। इस लिए झूठ ही फैलाना रास्ता बचा है अब, फैला लीजिए।