एलपीजी के बाद अब डोमेस्टिक सिलेंडर के दामों में भी 50 रुपये का इजाफा किया गया है। इसको लेकर विपक्षी दल नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट से केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए लिखा गया कि जो 70 साल में नहीं हुआ वो नरेंद्र मोदी ने 7 साल में किया। जिस पर लोग कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
आम आदमी पार्टी का ट्वीट : AAP द्वारा लिखा गया कि एलपीजी गैस की कीमत 70 साल में 400 रुपए तक पहुंची थी, वो अब 1000 रुपए में मिल रही है। तो मित्रों बताओ, जो 70 सालों में नहीं हुआ वह मोदी ने 7 सालों में किया कि नहीं किया? आम आदमी पार्टी के इसी ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स कांग्रेस का नाम लेते हुए कमेंट करने लगे।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं : कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने कमेंट किया, ‘ चलो माने तो सही..।’ चयानिका उनियाल नाम की एक यूजर लिखती हैं – मतलब 70 साल कांग्रेस ने देश सही संभाला। सहारन नाम के ट्विटर हैंडल पूछा गया कि केजरीवाल जी कुछ समझ में आया? कांग्रेस ने क्या किया। आनंद दास नाम के एक यूजर लिखते हैं कि आज अरविंद केजरीवाल ने कबूल किया कि कांग्रेस ने देश में बहुत अच्छा काम किया।
कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता लिखते हैं कि अब तो भाजपा की बी टीम भी 70 साल का सच स्वीकारने को मजबूर हो गई है। छाया ठाकुर द्वारा लिखा गया – मतलब 70 सालों से कांग्रेस ने देश अच्छे से संभाला और चलाया। 7 सालों में नरेंद्र मोदी ने सब बर्बाद कर दिया। तनु कश्यप लिखती हैं, ‘ इसका मतलब कांग्रेस ने अच्छी शासन व्यवस्था संचालित की थी।’
सचिन कपूर नाम के क्यों पूछते हैं कि आप कहना क्या चाहते हो? मतलब कांग्रेस ने 70 साल बढ़िया शासन चलाया था। सईद अंसारी नाम के एक यूजर कमेंट करते हैं कि संघ का छोटा टि्वटर हैंडल कह रहा है कि 70 सालों में कांग्रेस ने अच्छा काम किया है। चलो कम से कम स्वीकारने तो लगे हो। के आर गर्ग लिखते हैं कि कांग्रेस और आप भाई भाई कैसा रहेगा यह स्लोगन?
