भारतीय रेल ने विभिन्न कारणों से आज (16 अक्टूबर, 2019) 300 से अधिक ट्रेनें कैंसल कर रखी हैं। इनमें पूरी तरह से रद्द और आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें हैं। 236 ट्रेनें कैंसल हैं, जबकि 115 रेलगाड़ियां आंशिक रूप से रद्द हैं।

रद्द ट्रेनों में 01701 जबलपुर-हरिद्वार जं, 06578 बांसवाड़ी-व्हाइटफील्ड, 12126 पुणे जं-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, 12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल, 12856 इतवारी-बिलासपुर जं, 12419 लखनऊ-नई दिल्ली और 12328 देहरादून-हावड़ा जं शामिल हैं।

आंशिक तौर पर रद्द ट्रेनों में 11029 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-पुणे जं, 12054 सहारनपुर-हरिद्वार जं, 12631 चेन्नई एगमोर-तंबरम, 12632 तंबरम-चेन्नई एगमोर, 15231 उस्लापुर-गोंदिया जं, 15159 बिलासपुर जं-दुर्ग और 14712 अंबाला कैंट-हरिद्वार जं हैं।

ऊपर हमने आपको इन दोनों ही श्रेणियों (कैंसल व आंशिक तौर पर रद्द) से जुड़ी ट्रेनों के बारे में बताया, जबकि नीचे स्क्रीनशॉट में हम कुछ और ट्रेनों के बारे में बता रहे हैं। अगर इनमें भी आपकी गाड़ी नहीं मिलती है, तब आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।