Ravi Valay: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ का विश्लेषण करके उसके भविष्य, भूत और वर्तमान का पता लगाया जा सकता है। साथ ही व्यक्ति के हाथ में कई प्रकार के वलय होते हैं, जिनके आधार पर व्यक्ति का करियर और वैवाहिक जीवन के बारे में पता लगाया जा सकता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं सूर्य वलय के बारे में, जो जिसके आधार पर पिता, सरकारी नौकरी और व्यक्ति के मान- सम्मान के बारे में पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कहां होता है रवि वलय और इसका जीवन में क्या रोल है…
हाथ में यहां होता है रवि वलय
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि कोई रेखा मध्यमा और अनामिका के बीच में निकलकर सूर्य पर्वत को घेरती हुई अनामिका और कनिष्ठिका के बीच में जाकर समाप्त होती हो, तो ऐसी रेखा को रवि वलय और रवि मुद्रा कहते हैं।
रवि वलय हो ऐसा
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि रवि वलय पर मछली का निशान हो तो ऐसा व्यक्ति सरकारी पद दो प्राप्त करता है। साथ ही समाज में वह मान- सम्मान और प्रतिष्ठा को प्राप्त करता है। वहीं ऐसे व्यक्ति को स्वाभिमान बहुत प्यारा होता है। साथ ही ये लोग किसी के दबाव में काम नहीं करते हैं। इनको स्वतंत्रता प्रिय होती है। ऐसा व्यक्ति राजाओं जैसी जिंदगी जीता है। साथ ही उसके पास बेशुमार धन- दौलत होती है। साथ ही ये घूमने के भी बहुत शौकीन होते हैं। ये बड़े राजनेता भी हो सकते हैं। इन लोगों के काम करने की स्टाइल दूसरों से अलग होती है। इसलिए कार्यस्थल पर बॉस इनसे खुश रहते हैं।
पाते हैं सरकारी नौकरी और उच्च पद
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में मौजूद रवि वलय साफ सुथरा और स्वस्थ्य हो तो ऐसा व्यक्ति सरकारी नौकरी पाता है। साथ ही उच्च पद को प्राप्त करता है। ये योग थोड़े मुंहफट भी होते हैं। इसको झूठ से नफरत होती है। ऐसे व्यक्ति दूरदर्शी और कला के जानकार होते हैं। साथ ही ये लोग सच्चे व्यक्ति का मन से आदर करने वाले होते हैं। गुरु और माता- पिता में इनकी भक्ति होती है। ये लोग कुशल वक्ता और ज्ञानी होते हैं। ये लोग दान करने में भी आगे रहते हैं।