Shukra Gochar In Kanya: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, ऐश्वर्य, विलासता, भौतिक सुख और सुंदरता का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों के साथ सभी राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह नवंबर की शुरुआत में कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन इनके वैवाहिक जीवन और प्रेम- संबंंधों में मधुरता आएगी। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम साबित नहीं होने वाला है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिलेगी। साथ ही प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है। वहीं इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपका बात करने का तरीका लोगों को पसंद आएगा। वहीं कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए जो प्‍लान बनाएंगे उनमें मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी। साथ ही जो प्रतियोगी छात्र हैं, वो किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर आपको लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आपके जो जरूरी काम रुके हुए थे, वो बनेंगे। वहीं जो लोग अभी तक पैसों की तंगी से जूझ रहे थे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आना शुरू हो जाएगा। साथ ही आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ रहेगी। वहीं इस समय आप मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगी छात्रों को यह समय शानदार साबित हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों को शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि में ही गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके नए- नए लोगों से संबंध बनेंगे। वहीं इस समय कारोबार में धन की आवक बढ़ेगी और आपको निवेश के अनुपात में लाभ मिलना आरंभ हो जाएगा। वहीं शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली में धन और भाग्य स्थान के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल