Palmistry on Shukra Parvat: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में शनि, शुक्र, सूर्य और राहु पर्वत प्रमुख होते हैं। वहीं इन पर्वतों का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं शुक्र पर्वत के बारे में, जिसको  प्रेम, यश, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य, वैवाहिक सुख, धन और लग्जरी का कारक माना जाता है। बताया जाता है कि जिस व्यक्ति की हथेली का शुक्र पर्वत अच्छी स्थिति में नहीं होता है उसके जीवन में बहुत कम सुख होते हैं। वहीं शुक्र पर्वत अगर हाथ में विकसित है तो व्यक्ति को लग्जरी लाइफ मिलती है। साथ ही व्यक्ति के पास धन का अभाव नहीं होता है। आइए जानत हैं शुक्र पर्वत से जुड़े गहरे राज…

18 महीने बाद बुध और मंगल का बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

व्यक्ति जीता है लग्जरी लाइफ

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हाथ पर शुक्र पर्वत उभार लिए हुए हो तो यह अच्छा माना जाता है। ऐसे लोगों को लाइफ में सभी सुख सुविधाएं मिलती हैं। इनका स्वभाव दूसरों पर दया करने वाला होता है। साथ ही इन लोगों को पास अकूत धन होता है। वहीं ये लोग जीवन में लैविश लाइफ जीता है।

शुक्र पर्वत पर हो त्रिशूल का निशान

हाथ के शुक्र पर्वत पर त्रिशूल का चिह्न मंगलकारी माना जाता है। ये निशान भाग्यशाली लोगों का सूचक होता है। ऐसे लोगों को जीवन में कभी पैसे की भी कमी नहीं होती। साथ ही ये लोग जीवन में सभी भौतिक सुख पाते हैं। साथ ही ये लोग घूमने फिरने के शौकीन होते हैं।

सभी भौतिक सुख मिलते हैं।

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर शुक्र पर्वत पर स्‍टार का चिह्न बना हो तो प्रेम में जबरदस्‍त सफलता मिलती है। ऐसे लोग अपने जीवन में हर प्रकार का सुख भोगते हैं। साथ ही ऐसे लोग रोमांंटिक होते हैं। वहीं ये लोग जीवन में खूब धन- संपत्ति कमाते हैं।

हथेली पर हों रेखाएं और तिल

अगर आपके शुक्र पर्वत पर बहुत सारी रेखाएं हैं तो इसका मतलब यह है कि आपको शुक्र ग्रह की वजह से कई तरह की मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। साथ ही हथेली के शुक्र पर्वत पर तिल बना होता है तो ऐसे लोगों का अपने जीवनसाथी से हमेशा झगड़ा होता रहता है। लेकिन आर्थिक मामलों के लिए ये शुभ होता है। ये व्यक्ति को करियर में सफलता दिलाता है। ऐसा व्यक्ति सभी सुख भोगता है।

500 साल बाद चंद्र ग्रहण पर बनेगा पावरफुल समसप्तक योग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल