Vastu Tips For Plants : वास्तु का मानव जीवन में विशेष महत्व है। क्योंकि अगर हमारे घर का वास्तु ठीक हो तो जीवन में सुख- समृद्धि का वास बना रहता है। वहीं वास्तु दोष खत्म करने के लिए शास्त्रों में कई उपायों का वर्णन मिलता है। जिसमें पेड़- पौधे भी शामिल हैं। घर में पेड़- पौधों को लगाने से वास्तु तो ठीक रहता ही है। साथ ही पेड़- पौधे पॉजिटिव एनर्जी के फ्लो को बढ़ाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि पेड़- पौधों को सही दिशा में लगाना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि अगर आप पेड़- पौधों को सही दिशा में नहीं लगाते हैं तो आपके जीवन में दरिद्रता छा जाती है। साथ ही मां और वास्तु देवता नाराज हो जाते हैं। आइए जानते हैं वो कौन से पौधे हैं, जिनको दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए…
मनी प्लांट का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपके फिजूल खर्चे बढ़ सकते हैं। साथ ही संबंधों में तनाव भी बढ़ सकता है क्योंकि दक्षिण दिशा अग्नि तत्व का स्थान है।
केले का पौधा
इस पौधे को भी घर के बाहर की तरफ या फिर बालकनी में उत्तर या फिर पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। वहीं भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाएंं। क्योंकि अगर आप दक्षिण दिशा में केले का पौधा लगाते हैं तो मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं। साथ ही दक्षिण दिशा में केला लगाने से इसके आध्यात्मिक और सकारात्मक प्रभाव कमजोर पड़ जाते हैं। वहीं वास्तु देवता नाराज हो सकते हैं।
तुलसी का पौधा
तुलसी को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि पितरों और यम की दिशा होने की वजह से दक्षिण दिशा सक्रिय और कठोर ऊर्जा वाली होती है। ऐसे में तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में लगाने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। साथ ही घर में दरिद्रता छा सकती है।
शमी का पौधा
शमी के पौधे को दक्षिण दिशा में कभी नहीं लगाना चाहिए। शमी के पौधे के लिए ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) या पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। इस पौधे का संंबंध कर्मफल दाता शनि देव से माना जाता है। इसलिए दक्षिण दिशा में पौधे लगाने से शनि देव रुष्ट हो सकते हैं।
